2 February Rajasthan Current Affairs 2026| RPSC, RSSB


Q1. राजस्थान सरकार ने हाल ही में किसे राजस्थान का स्वच्छता एम्बेसडर नियुक्त किया है?

(A) के. के. गुप्ता
(B) राधेश्याम पालीवाल
(C) संजय कुमार
(D) इनमें से कोई नहीं

सही उत्तर: (A) के. के. गुप्ता

🧠 व्याख्या:
स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के राज्य समन्वयक एवं डूंगरपुर नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष के.के. गुप्ता को राजस्थान सरकार ने राजस्थान का स्वच्छता एम्बेसडर नियुक्त किया है।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर स्वायत्त शासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किए।
के.के. गुप्ता अपने “डूंगरपुर मॉडल” के लिए प्रसिद्ध हैं और पूर्व में भी दो बार राज्य के स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर रह चुके हैं।

#SwachhBharat #RajasthanGK #CleanIndia #RAS2026


Q2. अभिकथन (A) एवं कारण (R) पर विचार कीजिए:

अभिकथन (A): केन्द्र सरकार के नवाचार ‘सेक्टोरल ग्रुप ऑफ सेक्रेट्रीज’ को राजस्थान में भी लागू कर दिया गया है।
कारण (R): यह कन्सेप्ट केन्द्रीय प्रशासन में सुशासन का एक अत्यंत सफल मॉडल सिद्ध हुआ है।

(A) A और R दोनों सत्य हैं तथा R, A की सही व्याख्या करता है
(B) A और R दोनों सत्य हैं लेकिन R, A की सही व्याख्या नहीं करता
(C) A सत्य है लेकिन R असत्य है
(D) A असत्य है लेकिन R सत्य है

सही उत्तर: (A)

🧠 व्याख्या:
राजस्थान के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास द्वारा केंद्र सरकार के सफल मॉडल ‘Sectoral Group of Secretaries’ को राजस्थान में लागू किया गया है।
इसके अंतर्गत प्रशासनिक सुधार एवं समन्वय विभाग द्वारा 7 सेक्टोरल ग्रुप गठित किए गए हैं, जिससे सुशासन और बेहतर नीति निर्माण को बल मिलेगा।

#GoodGovernance #AdministrativeReforms #RajasthanAdministration


Q3. आर्थिक सर्वेक्षण में किस राज्य के ‘कैश प्लस मॉडल’ को श्रेष्ठ प्रैक्टिस के रूप में शामिल किया गया है?

(A) अलवर
(B) जयपुर
(C) उपरोक्त दोनों
(D) इनमें से कोई नहीं

सही उत्तर: (D) इनमें से कोई नहीं

🧠 व्याख्या:
आर्थिक सर्वेक्षण में राजस्थान के कैश प्लस मॉडल को बेस्ट प्रैक्टिस के रूप में शामिल किया गया है।
यह मॉडल मुख्य रूप से प्रतापगढ़, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, उदयपुर और बारां जिलों में लागू किया गया, जहाँ

  • प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना
  • मुख्यमंत्री मातृत्व पोषण योजना
    को एकीकृत कर पोषण सुधार पर कार्य किया गया।
    इससे महिलाओं द्वारा भोजन पर खर्च 30% से बढ़कर 89% तक पहुँच गया।

#EconomicSurvey #CashPlusModel #WomenNutrition #RPSC


Q4. निम्न कथनों पर विचार कीजिए:

  1. नरेन्द्र कुमार शारदा को ICFRE लाइफ टाइम मेरिटोरियस सर्विस अवार्ड–2025 प्रदान किया गया।
  2. वे शुष्क वन अनुसंधान संस्थान, जोधपुर में निजी सचिव हैं।

(A) कथन 1 और 2 दोनों सत्य हैं
(B) केवल कथन 1 सत्य है
(C) केवल कथन 2 सत्य है
(D) दोनों कथन असत्य हैं

सही उत्तर: (A)

🧠 व्याख्या:
शुष्क वन अनुसंधान संस्थान, जोधपुर के निजी सचिव नरेन्द्र कुमार शारदा को
ICFRE लाइफ टाइम मेरिटोरियस सर्विस अवार्ड–2025 से सम्मानित किया गया।
यह सम्मान उन्हें 34 वर्षों की उत्कृष्ट सेवा के लिए देहरादून स्थित ICFRE मुख्यालय में प्रदान किया गया।

#ICFRE #ForestResearch #RajasthanAwards #EnvironmentGK


Q5. निम्न कथनों पर विचार कीजिए:

(A) राजस्थान सरकार ने बजट 2024-25 की घोषणा के अनुरूप बीकानेर और सीकर में सरकारी बालिका सैनिक स्कूल खोले हैं।
(B) चयनित छात्राओं का नया शैक्षणिक सत्र 1 जुलाई 2026 से प्रारंभ होगा।

(A) दोनों कथन सत्य हैं
(B) केवल A सत्य है
(C) केवल B सत्य है
(D) दोनों असत्य हैं

सही उत्तर: (A)

🧠 व्याख्या:
राजस्थान सरकार द्वारा

  • बीकानेर और सीकर में दो सरकारी बालिका सैनिक स्कूल स्थापित किए गए हैं।
  • इन स्कूलों का नया सत्र 1 जुलाई 2026 से प्रारंभ होगा।
  • प्रवेश परीक्षा 8 मार्च 2026 को होगी।
    लगभग 13,000 छात्राओं ने शाला दर्पण पोर्टल के माध्यम से आवेदन किया है।

#GirlsEducation #SainikSchool #RajasthanEducation #CET


February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *