6 November Rajasthan Current Affairs 2025| RPSC, RSSB, SI


Rajasthan & Sports Current Affairs – 06 November 2025

1. हरमनप्रीत कौर का वैक्स स्टैच्यू जयपुर वैक्स म्यूजियम में लगेगा

प्रश्न: ICC वुमन वर्ल्ड कप-2025 जीतने वाली भारतीय क्रिकेट टीम की किस कप्तान का वैक्स स्टैच्यू जयपुर वैक्स म्यूजियम में लगाया जाएगा?
उत्तर: (c) हरमनप्रीत कौर

मुख्य तथ्य:

  • जयपुर के नाहरगढ़ फोर्ट स्थित जयपुर वैक्स म्यूजियम में हरमनप्रीत कौर का वैक्स स्टैच्यू लगाया जाएगा।
  • यह स्टैच्यू भारत की ऐतिहासिक वर्ल्ड कप जीत को समर्पित होगा।
  • अनावरण 8 मार्च 2026 (अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस) को किया जाएगा।
  • पहले भी म्यूजियम में एम.एस. धोनी, सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली सहित कई दिग्गजों के स्टैच्यू लगाए जा चुके हैं।

2. पूजा शर्मा ने जीते दो गोल्ड मेडल – नेशनल ग्रैपलिंग रेसलिंग में राजस्थान की चमक

प्रश्न: उत्तर प्रदेश में आयोजित जूनियर व सीनियर नेशनल ग्रैपलिंग रेसलिंग प्रतियोगिता में राजस्थान की किस खिलाड़ी ने दो गोल्ड मेडल जीते?
उत्तर: (B) पूजा शर्मा

मुख्य तथ्य:

  • प्रतियोगिता अयोध्या, उत्तर प्रदेश में 4 नवंबर को आयोजित हुई।
  • 58 किलो वर्ग में पूजा शर्मा ने दो गोल्ड मेडल जीते।
  • वे सीकर जिले की रिंगस तहसील की रहने वाली हैं।
  • वर्तमान में कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ राजस्थान में खेल कोच हैं।

3. अक्षत राव को ताइक्वांडो में रजत पदक

प्रश्न: हाल ही में राजस्थान के किस खिलाड़ी ने 42वीं जूनियर राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में रजत पदक जीता?
उत्तर: (B) अक्षत राव

मुख्य तथ्य:

  • प्रतियोगिता बेंगलुरु में 28 अक्टूबर से 2 नवंबर तक आयोजित हुई।
  • देशभर के 1400 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
  • अक्षत ने 48 किलो कैटेगरी में रजत पदक जीता।
  • वे इंडियन आर्मी की जूनियर टीम (बॉयज स्पोर्ट्स कंपनी रानीखेत) के प्रशिक्षणार्थी हैं।

4. RSWM ने की अदाणी एनर्जी सॉल्यूशन लिमिटेड (AESL) के साथ साझेदारी

प्रश्न: राजस्थान की प्रमुख टेक्सटाइल निर्माता कंपनी RSWM ने रिन्यूएबल एनर्जी सप्लाई के लिए किस कंपनी के साथ साझेदारी की है?
उत्तर: (C) अदाणी एनर्जी सॉल्यूशन लिमिटेड (AESL)

मुख्य तथ्य:

  • RSWM ने 60 मेगावॉट रिन्यूएबल एनर्जी सप्लाई के लिए AESL के साथ करार किया।
  • यह एलएनजे भीलवाड़ा ग्रुप की प्रमुख कंपनी है।
  • RSWM ने ग्रीन जेनरेशन कंपनी “रिन्यूएबल जेनको” में 60 करोड़ रुपए का निवेश किया।
  • इससे राजस्थान स्थित यूनिट्स को 31.53 करोड़ यूनिट ग्रीन पावर हर साल उपलब्ध होगी।

5. राजस्थान में राज्यव्यापी सड़क सुरक्षा अभियान

प्रश्न: हाल ही में राजस्थान सरकार ने राज्यव्यापी सड़क सुरक्षा अभियान कब शुरू किया?
उत्तर: (B) 4 नवंबर से

मुख्य तथ्य:

  • 15 दिवसीय अभियान 4 से 18 नवंबर 2025 तक चलेगा।
  • इसका उद्देश्य यातायात नियम उल्लंघन पर अंकुश लगाना है।
  • अभियान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर शुरू हुआ।
  • पुलिस विभाग को नोडल एजेंसी बनाया गया है।
  • शराब पीकर, तेज गति, गलत दिशा में वाहन चलाने वालों पर विशेष कार्रवाई की जा रही है।
  • परिवहन विभाग द्वारा ओवरलोडिंग, अनाधिकृत संचालन और फिटनेस उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की जा रही है।

स्रोत: राजस्थान सरकार, खेल मंत्रालय, जयपुर वैक्स म्यूजियम, मीडिया रिपोर्ट्स


November 2025
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *