- हाल ही में खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 में राजस्थान से कितने खिलाड़ियों ने भाग लिया था?
(A) 244
(B) 414
(C) 315
(D) इनमें से कोई नही
Important Facts:-
♦ खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 में राजस्थान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 24 स्वर्ण, 12 रजत और 24 कास्यं पदकों सहित तीसरा स्थान हासिल किया.
♦राजस्थान के 315 खिलाड़ियों ने 23 खेलों में हिस्सा लिया था
♦राजस्थान ने कुल 60 पदक जीते, जो खेलो इंडिया नेशनल गेम्स में प्रदेश का रिकॉर्ड प्रदर्शन है
♦7वें खेलों इंडिया यूथ गेम्स का सफल आयोजन 4 से 15 मई तक बिहार के 5 शहरों पटना,गया,राजगीर, बेगूसराय एवं भागलपुर तथा दिल्ली में हुआ. इस यूथ गेम्स में कुल 27 खेलों का आयोजन किया गया.
- हाल ही में राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के सलाहकार पद पर किसे नियुक्त किया गया है?
(a) रमेश कुमार
(b) गोपेन्द्र नाथ भट्ट
(c) राजेश यादव
(d) इनमें से कोई नही
Important fact
♦ राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के सलाहकार पद का कार्यभार राजस्थान सूचना एवं जनसंपर्क सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी गोपेन्द्र नाथ भट्ट ने संभाल लिया है।
♦राजस्थान विधानसभा द्वारा 4 अप्रैल को जारी आदेश के अनुसार, भट्ट को राजस्थान विधानसभा के परामर्शदाता के रूप में नियुक्त किया गया है।
♦गोपेन्द्र नाथ भट्ट राजस्थान सूचना एवं जनसंपर्क सेवा के अनुभवी और सेवानिवृत्त अधिकारी हैं।
- हाल ही में केंद्र सरकार की किस योजना केतहत भीलवाड़ा के मालासेरी डूंगरी में देवनारायण कॉरिडोर के लिए 48.73 करोड़ रुपये मंजूर किए गए?
(A) प्रसाद योजना
(B) अमृत योजना
(C) देव घर योजना
(D) इनमें से कोई नही
Important fact
♦ भीलवाड़ा में बनेगा भगवान देवनारायण कॉरिडोर
♦ केंद्र सरकार ने प्रसाद योजना के तहत भीलवाड़ा के मालासेरी डूंगरी में देवनारायण कॉरिडोर के लिए 48.73 करोड़ रुपये मंजूर किए।
♦परियोजना में 5 तीर्थस्थलों को 30 किमी क्षेत्र में आधुनिक सुविधाओं से जोड़ा जाएगा। इसमें मालासेरी डूंगरी, सादुमाता की बावड़ी, सवाई भोज मंदिर, गढ़ गोठा और बड़नगर का विकास किया जाएगा
♦ कार्य दो माह में शुरू होकर एक साल में पूरा किया जाएगा, 5 किश्तों में राशि जारी होगी।
- हाल ही में ट्रेवल पोर्टल ट्रिप एडवाइजर की 2025 ट्रैवलर्स चॉइस बेस्ट ऑफ़ द बेस्ट होटल अवार्ड्स में राजस्थान का ताज लेक पैलेस होटल विश्व में कौनसे स्थान पर रहा है?
(A) पहले
(B) दूसरे
(C) तीसरे
(D) इनमें से कोई नही
Important Facts:-
♦ लोकप्रिय यात्रा वेबसाइट ट्रिपएडवाइजर ने हाल ही में अपने 2025 ट्रैवलर्स चॉइस बेस्ट ऑफ़ द बेस्ट होटल अवार्ड्स के विजेताओं की घोषणा की। इसमें भारत का ‘Taj Lake Palace’ ताज लेक पैलेस, उदयपुर दुनिया भर के होटलों में सबसे ऊपर रहा है
♦इस महल का निर्माण 1743 से 1746 के बीच महाराणा जगत सिंह द्वितीय द्वारा करवाया गया था और इसे पहले ‘जग निवास’ कहा जाता था
♦1971 में इसे लक्जरी होटल में बदल दिया गया, जिसकी देखरेख Taj Group करता है
- हाल ही में आयोजित हुए खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 में राजस्थान ने सबसे ज्यादा पदक किस खेल में जीते हैं?
(a) साइक्लिंग
(b) कुश्ती
(c) बैडमिंटन
(d) इनमें से कोई नही
Important Facts:-
♦वर्ष खेलो इंडिया यूथ गेम्स में राजस्थान के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन कर देश में तीसरा स्थान प्राप्त किया है.
♦ राजस्थान का साइक्लिंग खेल में दबदबा रहा जिसमें सर्वाधिक 9 स्वर्ण 2 रजत व 3 कांस्य पदक के साथ कुल 14 पदक प्राप्त किए.
♦कुश्ती में राजस्थान ने महिलाओं की टीम चैम्पियनशिप में दूसरा स्थान हासिल किया.


Hey there! I just wish to give you a huge thumbs up for your excellent information you have right here on this post.
I am coming back to your site for more soon.