- राजस्थान कैडर के के IAS अधिकारी कौन है जो अंतरराष्ट्रीय प्रशासनिक विज्ञान संस्थान के अध्यक्ष बने हैं?
(A) टी रविकांत
(B) अजय भल्ला
(C) वी. श्रीनिवास
(D) इनमें से कोई नही
Important fact
♦राजस्थान कैडर के 1998 बैच के आईएएस और दिल्ली में प्रशासनिक सुधार विभाग के सचिव वी. श्रीनिवास अंतरराष्ट्रीय प्रशासनिक विज्ञान संस्थान (आईआईएएस) की अध्यक्षता करेंगे
♦ 100 साल के इतिहास में पहली बार किसी भारतीय ने IIAS के प्रेसिडेंट का चुनाव जीत लिया है।
♦ इसी के साथ अब IAS ऑफिसर वी. श्रीनिवास साल 2025-28 के लिए इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एडमिनिस्ट्रेटिव साइंसेज यानी IIAS के अध्यक्ष बन गए हैं।
♦किसी अंतर्राष्ट्रीय संस्थान की अध्यक्षता संभालने वाले वी. श्रीनिवास पहले भारतीय हैं।
02.राजस्थान का चौथा IT पार्क किस जिले में में स्थापित किया जाएगा ?
(a) अजमेर
(b) अलवर
(c) भरतपुर
(d) इनमें से कोई नही
Important fact
♦ राजस्थान का चौथा IT पार्क अजमेर में स्थापित किया जाएगा
♦आईटी पार्क की स्थापना से स्टार्ट अप की स्थापना के सुविधा मिलेगी। साथ ही
♦ अजमेर आईटी पार्क, जयपुर, जोधपुर और उदयपुर के बाद राज्य का चौथा प्रमुख आईटी केंद्र होगा।
♦यह पार्क 11.15 हेक्टेयर क्षेत्र में विकसित किया जा रहा है। जो किशनगढ़ एयरपोर्ट से मात्र 25 किलोमीटर और पुष्कर-जयपुर हाइवे से एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
♦निवेशकों को यहां 500 से 3000 वर्ग मीटर आकार के प्लॉट, ग्रीन एरिया, पानी, बिजली, पार्किंग सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी
- देश की पहली काऊ सफारी राजस्थान के किस जिले में शुरू होगी?
(A) जयपुर
(B) जोधपुर
(C) बीकानेर
(D) इनमें से कोई नही
Important Facts:-
♦ जयपुर में शुरू होगी देश की पहली काऊ सफारी (हिंगोनिया गौशाला, जयपुर)
♦इसमें देशभर की करीब 17 गाय की नस्लों को एक साथ रखा जाएगा।
♦वर्तमान में राजस्थान और गुजरात की 7 नस्लों (थारपारकर, कांकरेज, सांचौरी, मेवाती, नागौरी, राठी और गिर) को शामिल किया गया है।
♦गौशाला परिसर में वरिष्ठ नागरिकों को बैलगाड़ी पर गो परिक्रमा करवाई जाएगी।
- मास्को स्टार वुशू चैम्पियनशिप में राजस्थान के विहानराज सक्सेना ने 45 KG भार वर्ग में कौनसा मेडल जीता?
(a) गोल्ड मेडल
(b) ब्रांज मेडल
(c) सिल्वर मेडल
(d) इनमें से कोई नही
Important Facts:-
♦मास्को में राजस्थान के वुशू खिलाड़ी विहानराज सक्सेना ने 45 किलो भार वर्ग में गोल्ड मेडल जीता
♦ वुशू : मास्को चैम्पियनशिप में राजस्थान को 8 पदक
♦स्थान: मास्को स्टार वुशू चैम्पियनशिप (1–7 जून 2025)
♦कुल 8 पदक – 1 गोल्ड, 4 सिल्वर, 3 ब्रॉन्ज।
♦राजस्थान वुशू संघ अध्यक्ष हीरानंद कटारिया
- राजस्थान में इस वर्ष वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना’ के तहत कितने लोगों को धार्मिक यात्राएं करवाई जाएंगी
(a) 20 हजार
(b) 30 हजार
(c) 50 हजार
(d) इनमें से कोई नही
Important Facts:-
♦ राजस्थान में हर साल बुजुर्गों और वरिष्ठ नागरिकों को ‘वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना’ के तहत धार्मिक यात्राएं करवाई जाती हैं
♦इसी तरह इस साल राजस्थान में 30 हजार की जगह 50 हजार लोगों को धार्मिक यात्राएं करवाई जाएंगी। आपको बता दें कि राज्य सरकार ने 2013 में इस योजना की शुरुआत की थी।
♦आरामदायक यात्रा के लिए देवस्थान विभाग वरिष्ठ नागरिकों को सामान्य स्लीपर की जगह एसी ट्रेन में यात्रा करवाएगा
♦भारत के प्रमुख धार्मिक स्थलों के अलावा हवाई मार्ग से काठमांडू की तीर्थ यात्रा के लिए यात्रियों की संख्या विभाग ने 6 हजार रखी है।

