26 November Rajasthan Current Affairs 2025| RPSC, RSSB, SI


राजस्थान करंट अफेयर्स 5 MCQ – (26 Nov 2025 अपडेट)


01. राजस्थान में कोटा हाड़ौती ट्रैवल मार्ट – 2026 का आयोजन कब किया जाएगा?

(A) 7–8 जनवरी 2026
(B) 2–3 जनवरी 2026
(C) 4–5 जनवरी 2026
(D) इनमें से कोई नहीं

सही उत्तर: (B) 2–3 जनवरी 2026

📝 व्याख्या:

  • कोटा हाड़ौती ट्रैवल मार्ट–2026 का आयोजन 2–4 जनवरी 2026 को किया जाएगा।
  • हाड़ौती क्षेत्र – कोटा, बूंदी, बारां, झालावाड़ की पर्यटन क्षमता को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना इसका मुख्य उद्देश्य है।
  • आयोजन हेतु पर्यटन विभाग व HFR कोटा डिविजन के बीच MOU साइन हुआ।

#HadotiTravelMart2026 #KotaTourism #RajasthanTourism


02. राजस्थान ललित कला अकादमी की 66वीं वार्षिक कला प्रदर्शनी में कितने कलाकारों को राज्य कला पुरस्कार हेतु चुना गया?

(A) 2
(B) 9
(C) 6
(D) इनमें से कोई नहीं

सही उत्तर: (B) 9

📝 व्याख्या:

  • 66वीं वार्षिक कला प्रदर्शनी में 9 कलाकारों को पुरस्कार योग्य चुना गया।
  • प्रत्येक कलाकार को ₹25,000 नकद पुरस्कार, प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किया जाएगा।
  • चयनित कलाकार – रमेश कुमार सैनी, जयंत शर्मा, श्वेता नैना, उर्मिला शर्मा, विकास कुमार मिरोठा, करुणा, मोहनलाल चौधरी, धीरज बलिहारा, शिवपाल कुमावत।

#LalitKalaaAcademy #RajasthanArtists #ArtExhibition


03. हाल ही में 47वीं अखिल भारतीय विद्युत फुटबॉल प्रतियोगिता 2025-26 में राजस्थान की टीम ने कौनसा पदक जीता है?

(A) कांस्य
(B) रजत
(C) स्वर्ण
(D) इनमें से कोई नहीं

सही उत्तर: (A) कांस्य

📝 व्याख्या:

  • राजस्थान टीम ने एमपी पॉवर को हराकर कांस्य पदक जीता।
  • यह प्रतियोगिता 19–21 नवंबर 2025 तक पटियाला (पंजाब) में आयोजित हुई।
  • राजस्थान ने लगातार दूसरी बार कांस्य जीतकर शानदार प्रदर्शन किया।

#FootballIndia #RajasthanSports #AIETournament


04. राजस्थान में स्वीकृत जयपुर मेट्रो फेज-2 परियोजना की कुल लंबाई कितनी होगी?

(A) 36.50 किमी
(B) 23.90 किमी
(C) 42.80 किमी
(D) इनमें से कोई नहीं

सही उत्तर: (C) 42.80 किलोमीटर

📝 व्याख्या:

  • मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा स्वीकृत फेज-2 परियोजना की लंबाई 42.80 किमी होगी।
  • इसमें कुल 36 स्टेशन प्रस्तावित — 34 एलीवेटेड व 2 अंडरग्राउंड।
  • यह सीतापुरा, VKI, एयरपोर्ट, जयपुर जंक्शन, गांधी नगर जैसे प्रमुख स्थानों को जोड़ेगा।
  • इससे शहर में ट्रैफिक दबाव कम होगा और तेज परिवहन उपलब्ध होगा।

#JaipurMetroPhase2 #RajasthanInfra #SmartCityJaipur


05. राजस्थान में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2025 का शुभारंभ किसने किया?

(A) दीया कुमारी
(B) भजनलाल शर्मा
(C) नरेंद्र मोदी
(D) इनमें से कोई नहीं

सही उत्तर: (B) भजनलाल शर्मा

📝 व्याख्या:

  • खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स–2025 का उद्घाटन सीएम भजनलाल शर्मा ने SMS स्टेडियम, जयपुर से किया।
  • खेलों का आयोजन 24 नवंबर–5 दिसंबर 2025 तक राजस्थान के 7 शहरों में हो रहा है – जयपुर, उदयपुर, अजमेर, बीकानेर, जोधपुर, कोटा व भरतपुर।
  • 5,000+ खिलाड़ी 24 खेलों में भाग ले रहे हैं।

#KIUG2025 #SportsInRajasthan #BhajanlalSharma


Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *