4 December Rajasthan Current Affairs 2025| RPSC, RSSB, SI


📘 Rajasthan Current Affairs MCQ – 04 December Updates


01. कौशल प्रशिक्षण क्षेत्र की अग्रणी सुवर्ण पथ एड्यूटेक वेंचर्स प्रा. लि. ने राजस्थान में किसके साथ MOU किया?

(A) राजीविका
(B) VMOU, कोटा
(C) राजसिको
(D) इनमें से कोई नहीं

सही उत्तर: (A) राजीविका

Explanation:
राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद (RAJEEVIKA) और सुवर्ण पथ एड्यूटेक वेंचर्स (कमला पोद्दार ग्रुप) के बीच 2 दिसंबर को MOU साइन हुआ।
इससे SHG महिलाओं को उच्च गुणवत्ता प्रशिक्षण, उत्पाद डिजाइन, पैकेजिंग, गुणवत्ता सुधार जैसे कौशल मिलेंगे।


02. वाटरशेड यात्रा कार्यक्रम के तहत राजस्थान में शीर्ष स्थान किस जिले ने प्राप्त किया?

(A) अलवर
(B) जोधपुर
(C) फलोदी
(D) इनमें से कोई नहीं

सही उत्तर: (C) फलोदी

Explanation:
फालोदी जिले की PMKSY–Watershed परियोजनाएँ (घंटियाली व लोहावट) देशभर में श्रेष्ठ घोषित की गईं।
उन्हें 20–20 लाख रुपये प्रोत्साहन राशि व प्रशस्ति पत्र मिला।


03. ऑल इंडिया राइनोलॉजी सोसाइटी के अध्यक्ष पद का कार्यभार किसने संभाला?

(A) डॉ. राजेश कुमार
(B) डॉ. विजय चौधरी
(C) डॉ. मोहनीश ग्रोवर
(D) इनमें से कोई नहीं

सही उत्तर: (C) डॉ. मोहनीश ग्रोवर

Explanation:
जयपुर के SMS मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ ENT विशेषज्ञ डॉ. मोहनीश ग्रोवर को चेन्नई में आयोजित 36वें RHINOCON में अध्यक्ष चुना गया।
वे इस पद पर पहुँचने वाले राजस्थान के पहले विशेषज्ञ और भारत के सबसे युवा अध्यक्ष बने हैं।


04. KIUG कयाकिंग–कैनोइंग प्रतियोगिता (उदयपुर) में MLSU के वनेश शर्मा ने कौनसा पदक जीता?

(A) रजत
(B) स्वर्ण
(C) कांस्य
(D) इनमें से कोई नहीं

सही उत्तर: (B) स्वर्ण

Explanation:
उदयपुर की फतहसागर झील में आयोजित KIUG में MLSU के वनेश शर्मा ने पुरुष कयाकिंग-1 (1000 मी.) में गोल्ड मेडल जीता।


05. राजस्थान में राजभवन का नाम बदलकर लोकभवन करने की अधिसूचना कब से लागू हुई?

(A) 2 दिसंबर
(B) 3 दिसंबर
(C) 1 दिसंबर
(D) इनमें से कोई नहीं

सही उत्तर: (C) 1 दिसंबर

Explanation:
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे द्वारा जारी अधिसूचना 1 दिसंबर 2025 से लागू हुई।
उद्देश्य: औपनिवेशिक मानसिकता से हटकर भारतीय लोकतांत्रिक मूल्यों की ओर कदम बढ़ाना।
राजस्थान ऐसा करने वाला भारत का 9वां राज्य बना।

General Rajasthan Current Affairs Hashtags

#RajasthanCurrentAffairs
#RajasthanGK
#RajasthanExam
#RajasthanNews
#RajasthanUpdate
#Rajasthan2025
#RAC2025
#RajasthanGovt
#RajasthanCMSarkaar
#JaankariRajasthan

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *