7 June Rajasthan Current Affairs 2026| RPSC, RSSB

🇮🇳 India Current Affairs MCQs 2026

01. निम्न कथनों पर विचार कीजिए:

(A) भारत और अफगानिस्तान मैच में राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले के मानव सुथार ने भारत की टेस्ट टीम में डेब्यू किया।
(B) 6 जून को भारत और अफगानिस्तान के बीच न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम में एकमात्र टेस्ट मैच खेला जा रहा है।

✅ उत्तर: (A) दोनों सत्य हैं

📌 व्याख्या:

  • श्रीगंगानगर के युवा ऑलराउंडर मानव सुथार ने भारतीय टेस्ट टीम में पदार्पण किया।
  • भारत-अफगानिस्तान का एकमात्र टेस्ट मैच मुल्लांपुर (न्यू चंडीगढ़) में 6 जून 2026 से खेला जा रहा है।

02. निम्न कथनों पर विचार कीजिए—

(A) रुफ़टॉप सोलर के क्रियान्वयन में राजस्थान ने कुल 6 राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त किए हैं।
(B) राजस्थान की ओर से डिस्कॉम चेयरमैन आरती डोगरा ने पुरस्कार ग्रहण किया।

✅ उत्तर: (A) कथन A और B सत्य हैं

📌 व्याख्या:

  • पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत राजस्थान को 6 राष्ट्रीय पुरस्कार मिले।
  • ये पुरस्कार आरती डोगरा ने ग्रहण किए।
  • राजस्थान डिस्कॉम को 4 विभिन्न श्रेणियों में सम्मान मिला।

03. जयपुर में आयोजित एक समारोह के दौरान किसे ‘उस्ताद बिस्मिल्लाह खान’ सम्मान से नवाजा गया?

(A) इमरान खान
(B) अमीन साबरी
(C) मामे खान
(D) इनमें से कोई नहीं

✅ उत्तर: (B) अमीन साबरी

📌 व्याख्या:

  • प्रसिद्ध गायक अमीन साबरी को जयपुर में आयोजित समारोह में ‘उस्ताद बिस्मिल्लाह खान’ सम्मान प्रदान किया गया।

04. निम्न कथनों पर विचार कीजिए:

(A) 5 जून को अखिल भारतीय गोशाला सहयोग परिषद के तत्वावधान में ‘एक पेड़-एक गोमाता’ अभियान का शुभारंभ हुआ।
(B) गोशाला में गायों की संख्या के बराबर पौधे लगाकर उनके संरक्षण की व्यवस्था की जाएगी।

✅ उत्तर: (A) दोनों सत्य हैं

📌 व्याख्या:

  • विश्व पर्यावरण दिवस (5 जून) पर ‘एक पेड़-एक गोमाता’ अभियान शुरू किया गया।
  • गोशालाओं में गायों की संख्या के बराबर पौधे लगाए जाएंगे।
  • उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण एवं गौवंश को छाया उपलब्ध कराना है।

05. वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान-2026 में राजस्थान का कौनसा जिला प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहा है?

(A) बीकानेर
(B) जयपुर
(C) जोधपुर
(D) इनमें से कोई नहीं

✅ उत्तर: (B) जयपुर

📌 व्याख्या:

  • जयपुर जिला वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान-2026 में प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहा।
  • अभियान का आयोजन 25 मई (गंगा दशमी) से 5 जून (विश्व पर्यावरण दिवस) तक किया गया।
  • शुभारंभ मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा बीसलपुर बांध (टोंक) से किया गया।

🔥 One-Liner Revision

✅ मानव सुथार — भारत टेस्ट टीम में डेब्यू
✅ राजस्थान — रूफटॉप सोलर में 6 राष्ट्रीय पुरस्कार
✅ अमीन साबरी — उस्ताद बिस्मिल्लाह खान सम्मान
✅ ‘एक पेड़-एक गोमाता’ अभियान — 5 जून से शुरू
✅ वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान 2026 — जयपुर प्रथम

#IndiaCurrentAffairs #CurrentAffairs2026 #RajasthanCurrentAffairs #RajasthanGK #RAS #RPSC #Patwari #REET #GKQuiz #CompetitiveExams #DailyCurrentAffairs #ManavSuthar #PMSuryaGhar #AartiDogra #AmeenSabri #EkPedEkGomata #VandeGangaAbhiyan #Jaipur #RajasthanExamPrep

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *