19 June Rajasthan Current Affairs 2026|RPSC, RSSB

Rajasthan Current Affairs MCQ (June 2026)

01. निम्न कथनों पर विचार कीजिए:

(A) मेसालिना बिश्नोई (Mesalina bishnoi) थार मरुस्थल, राजस्थान में खोजी गई छिपकली की एक नई प्रजाति है।
(B) इस प्रजाति का नाम राजस्थान के प्रसिद्ध बिश्नोई समुदाय के सम्मान में रखा गया है।

उत्तर:

(A) दोनों सत्य हैं

📌 व्याख्या:

  • मेसालिना बिश्नोई की खोज बीकानेर के गजनेर क्षेत्र में हुई।
  • इसका नाम पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रसिद्ध बिश्नोई समुदाय के सम्मान में रखा गया है।
  • यह भारत में Mesalina Genus का पहला प्रमाणित रिकॉर्ड है।

02. निम्न कथनों पर विचार कीजिए—

(A) राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस सम्मेलन (NCeG) का 29वाँ संस्करण 1-2 जुलाई 2026 को जयपुर में आयोजित होगा।
(B) 28वाँ राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस सम्मेलन 22-23 सितंबर 2025 को विशाखापत्तनम में आयोजित किया गया था।

उत्तर:

(A) कथन A और B सत्य हैं

📌 व्याख्या:

  • 29वाँ NCeG जयपुर के राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (RIC) में आयोजित होगा।
  • 28वाँ संस्करण विशाखापत्तनम (आंध्र प्रदेश) में आयोजित किया गया था।

03. राष्ट्रीय कृषि बाजार (ई-नाम प्लेटफॉर्म) पर कृषि व्यापार और ई-ट्रेडिंग के मामले में राजस्थान ने देशभर में कौनसा स्थान हासिल किया है?

(A) तीसरा
(B) दूसरा
(C) पहला
(D) इनमें से कोई नहीं

उत्तर:

(C) पहला

📌 व्याख्या:

  • राजस्थान ने ई-नाम प्लेटफॉर्म पर कृषि व्यापार और ई-ट्रेडिंग में देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
  • एकीकृत व्यापार लाइसेंस लागू करने वाला राजस्थान पहला राज्य बना।

04. निम्न कथनों पर विचार कीजिए:

(A) राजस्थान में 18 जून से 4 अक्टूबर 2026 तक 108 दिवसीय ‘राजस्थान योगा फेस्टिवल 2026’ आयोजित किया जाएगा।
(B) अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 अपना 12वां संस्करण मना रहा है।

उत्तर:

(A) दोनों सत्य हैं

📌 व्याख्या:

  • 108 दिवसीय राजस्थान योगा फेस्टिवल 18 जून से 4 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होगा।
  • वर्ष 2026 में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का 12वाँ संस्करण मनाया जा रहा है।
  • थीम: “स्वस्थ आयु के लिए योग”

05. हाल ही में जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में राज्य स्तरीय बड़ा बापजी स्नूकर लीग के कौनसे संस्करण का शुभारंभ किया गया?

(A) चौथे
(B) तीसरे
(C) छठे
(D) इनमें से कोई नहीं

उत्तर:

(A) चौथे

📌 व्याख्या:

  • 16 जून 2026 को जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में बड़ा बापजी स्नूकर लीग के चौथे संस्करण का शुभारंभ हुआ।
  • उद्घाटन पूर्व नरेश गजसिंह ने किया।

🔥 One Liner Revision

Mesalina bishnoi – थार मरुस्थल में खोजी गई नई छिपकली प्रजाति।
29वाँ राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस सम्मेलन – 1-2 जुलाई 2026, जयपुर।
ई-नाम ट्रेडिंग में राजस्थान – देश में प्रथम स्थान।
राजस्थान योगा फेस्टिवल 2026 – 18 जून से 4 अक्टूबर (108 दिन)।
बड़ा बापजी स्नूकर लीग – चौथा संस्करण, जोधपुर।

#RajasthanCurrentAffairs #RajasthanGK #June2026CurrentAffairs #RPSC #RSSB #RAS #REET #Patwar #RajasthanPolice #GKSearchEngine #CurrentAffairs2026 #RajasthanExam #MCQ2026 #eNAM #YogaDay2026 #NCeG2026 #MesalinaBishnoi

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *