30 June Rajasthan Current Affairs 2026| GK Search Engine

Rajasthan Current Affairs MCQ (June–July 2026)

01. निम्न कथनों पर विचार कीजिए:

(A) 1–2 जुलाई को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (जयपुर) में 29वें राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस सम्मेलन (NCeG) का आयोजन होगा।
(B) सम्मेलन का मुख्य फोकस “विकसित भारत 2047: AI Enabled, Data Driven and Secure Digital Governance” रहेगा।

उत्तर:(A) कथन A और B सत्य हैं

महत्वपूर्ण तथ्य

👁️‍🗨️ 29वां राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस सम्मेलन 1–2 जुलाई 2026 को जयपुर के राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (RIC) में आयोजित होगा।
👁️‍🗨️ मुख्य थीम: “विकसित भारत 2047: AI Enabled, Data Driven and Secure Digital Governance”
👁️‍🗨️ सम्मेलन में 6 प्लेनरी एवं 6 ब्रेकआउट सत्र आयोजित किए जाएंगे।
👁️‍🗨️ आयोजन: DARPG, MeitY एवं राजस्थान सरकार के संयुक्त तत्वावधान में।


02. निम्न कथनों पर विचार कीजिए—

(A) 65वीं नेशनल इंटर स्टेट सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में राजस्थान के खिलाड़ियों ने एक रजत और तीन कांस्य पदक जीते।
(B) यशवीर सिंह ने पुरुष जैवलिन थ्रो में 83.72 मीटर थ्रो के साथ रजत पदक जीता।

उत्तर:(A) कथन A और B सत्य हैं

महत्वपूर्ण तथ्य

👁️‍🗨️ आयोजन: कलिंगा स्टेडियम, भुवनेश्वर (ओडिशा)
👁️‍🗨️ राजस्थान ने 1 रजत + 3 कांस्य पदक जीते।

पदक विजेता:

  • 🥈 यशवीर सिंह — पुरुष जैवलिन थ्रो (83.72 मीटर)
  • 🥉 उमा चौधरी — महिला जैवलिन थ्रो
  • 🥉 राहुल बलोदा — पुरुष 1500 मीटर
  • 🥉 पारुल — महिला 3000 मीटर स्टीपलचेज

03. हरियाणा और राजस्थान ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में यमुना जल परियोजना के निर्माण एवं कार्यान्वयन के लिए समझौते पर कब हस्ताक्षर किए?

(A) 25 जून
(B) 29 जून
(C) 26 जून
(D) इनमें से कोई नहीं

उत्तर:(B) 29 जून

महत्वपूर्ण तथ्य

👁️‍🗨️ 29 जून 2026 को नई दिल्ली में समझौते पर हस्ताक्षर हुए।
👁️‍🗨️ यह 1994 के अपर यमुना नदी बोर्ड समझौते के क्रियान्वयन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
👁️‍🗨️ राजस्थान को लगभग 58 करोड़ घन मीटर यमुना जल उपलब्ध कराया जाएगा।
👁️‍🗨️ इससे चूरू, सीकर और झुंझुनूं जिलों को पेयजल उपलब्ध कराने का मार्ग प्रशस्त होगा।


04. निम्न कथनों पर विचार कीजिए:

(A) 29 जून को 29वें राज्य स्तरीय भामाशाह सम्मान समारोह 2026 का आयोजन किया गया।
(B) 154 भामाशाहों में से 49 को शिक्षा विभूषण और 105 को शिक्षा भूषण सम्मान से नवाजा गया।

उत्तर:(C) केवल B सत्य है

महत्वपूर्ण तथ्य

👁️‍🗨️ 30वां राज्य स्तरीय भामाशाह सम्मान समारोह 2026 जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में आयोजित हुआ।
👁️‍🗨️ कुल 276 से अधिक भामाशाह, प्रेरक एवं एनआरआई दानदाता सम्मानित हुए।
👁️‍🗨️ 154 भामाशाहों में से:

  • 49 को शिक्षा विभूषण
  • 105 को शिक्षा भूषण सम्मान मिला।
    👁️‍🗨️ 99 प्रेरकों का भी सम्मान किया गया, जिनमें 23 एनआरआई दानदाता शामिल थे।

05. नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र की किस कंपनी ने राजस्थान में स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में ₹1 लाख करोड़ के निवेश की योजना की घोषणा की है?

(A) Solarium Green Energy Ltd
(B) सेरेंटिका रिन्यूएबल्स
(C) NHPC लिमिटेड
(D) इनमें से कोई नहीं

उत्तर:(B) सेरेंटिका रिन्यूएबल्स

महत्वपूर्ण तथ्य

👁️‍🗨️ सेरेंटिका रिन्यूएबल्स ने राजस्थान में ₹1 लाख करोड़ निवेश की योजना घोषित की।
👁️‍🗨️ ₹10,000 करोड़ से अधिक का निवेश पहले ही किया जा चुका है।
👁️‍🗨️ कंपनी की कुल सौर ऊर्जा परियोजनाओं में 50% से अधिक हिस्सेदारी राजस्थान की है।
👁️‍🗨️ प्रमुख परियोजनाएँ बीकानेर एवं जैसलमेर में स्थित हैं।


🔥 One Liner Revision

  • 29वां राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस सम्मेलन — 1–2 जुलाई, जयपुर (RIC)।
  • 65वीं नेशनल इंटर स्टेट एथलेटिक्स — राजस्थान: 1 रजत + 3 कांस्य
  • 29 जून — हरियाणा–राजस्थान यमुना जल परियोजना समझौता
  • 30वां राज्य स्तरीय भामाशाह सम्मान समारोह आयोजित।
  • सेरेंटिका रिन्यूएबल्स राजस्थान में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी।

#RajasthanCurrentAffairs #July2026 #RajasthanGK #RPSC #RSSB #RAS #REET #Patwar #CurrentAffairs #GKSearchEngine

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *