22 July Rajasthan Current Affairs 2026| GK Search Engine

Rajasthan Current Affairs Quiz | Daily MCQ | RPSC, RSSB, RAS | GK Search Engine

राजस्थान की प्रतियोगी परीक्षाओं RPSC, RSSB, RAS, SI, Patwar, REET, CET, LDC, EO/RO, VDO, 2nd Grade, School Lecturer आदि के लिए महत्वपूर्ण राजस्थान करंट अफेयर्स MCQ प्रस्तुत हैं।


प्रश्न 1.

निम्न कथनों पर विचार कीजिए—

(A) ट्रैक्टर्स एंड फार्म इक्विपमेंट लिमिटेड (TAFE) की पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी TMTL ने राजस्थान के अलवर स्थित अपने संयंत्र में डॉयट्स इंजन की नई विनिर्माण इकाई का उद्घाटन किया है।

(B) यह नई विनिर्माण इकाई घरेलू एवं अंतरराष्ट्रीय दोनों बाजारों की मांग पूरी करेगी।

सही उत्तर चुनिए—

(A) कथन A और B सत्य हैं
(B) केवल कथन A सत्य है
(C) केवल कथन B सत्य है
(D) कथन A और B असत्य हैं

✅ सही उत्तर: (A) कथन A और B सत्य हैं।


प्रश्न 2.

निम्न कथनों पर विचार कीजिए—

(A) प्रधान खनिजों के 141 खनिज ब्लॉकों की ई-नीलामी के साथ राजस्थान ने देशभर में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

(B) खनन विभाग ने वित्तीय वर्ष 2026-27 में 55 प्रधान खनिज ब्लॉकों की नीलामी की कार्ययोजना तैयार कर क्रियान्वयन शुरू किया है।

सही उत्तर चुनिए—

(A) कथन A और B सत्य हैं
(B) केवल कथन A सत्य है
(C) केवल कथन B सत्य है
(D) कथन A और B असत्य हैं

✅ सही उत्तर: (A) कथन A और B सत्य हैं।


प्रश्न 3.

‘मिस टीन दीवा 2026’ के ग्रैंड फिनाले का आयोजन राजस्थान के किस शहर में किया गया?

(A) जोधपुर
(B) बीकानेर
(C) जयपुर
(D) इनमें से कोई नहीं

✅ सही उत्तर: (C) जयपुर


प्रश्न 4.

निम्न कथनों पर विचार कीजिए—

(A) राजस्थान सरकार राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (RKVY) के तहत ‘पश्चिमी राजस्थान में खजूर पौधारोपण क्षेत्रफल विस्तार’ योजना संचालित कर रही है।

(B) इस योजना के तहत किसानों को खजूर का बगीचा लगाने पर 75% तक अनुदान दिया जा रहा है।

सही उत्तर चुनिए—

(A) दोनों सत्य हैं
(B) केवल A सत्य है
(C) केवल B सत्य है
(D) दोनों असत्य हैं

✅ सही उत्तर: (A) दोनों सत्य हैं।


प्रश्न 5.

राजस्थान के किस मंदिर को लंदन की संस्था मल्टीनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स द्वारा ‘ग्लोबल स्पिरिचुअल हेरिटेज एक्सीलेंस अवार्ड’ से सम्मानित किया गया है?

(A) सालासर बालाजी मंदिर
(B) मेहंदीपुर बालाजी मंदिर
(C) श्री खाटू श्याम मंदिर
(D) इनमें से कोई नहीं

✅ सही उत्तर: (C) श्री खाटू श्याम मंदिर


📌 Exam Booster Facts

  • TAFE की अनुषंगी कंपनी TMTL ने अलवर में डॉयट्स इंजन की नई विनिर्माण इकाई स्थापित की है। यह जर्मनी की Deutz AG के साथ पहली उत्पादन साझेदारी है।
  • 141 प्रधान खनिज ब्लॉकों की ई-नीलामी के साथ राजस्थान देश में प्रथम स्थान पर पहुंच गया है। चालू वित्तीय वर्ष में 55 नए ब्लॉकों की नीलामी की कार्ययोजना तैयार की गई है।
  • ‘मिस टीन दीवा 2026’ का ग्रैंड फिनाले जयपुर में आयोजित हुआ, जिसमें देशभर के 37 फाइनलिस्ट शामिल हुए।
  • राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (RKVY) के तहत पश्चिमी राजस्थान में खजूर की खेती को बढ़ावा देने के लिए किसानों को 75% तक अनुदान दिया जा रहा है।
  • सीकर स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर को Global Spiritual Heritage Excellence Award से सम्मानित किया गया।

#RajasthanCurrentAffairs #RajasthanCurrentAffairs2026 #DailyCurrentAffairs #CurrentAffairsQuiz #RajasthanGK #GKSearchEngine #RPSC #RSSB #RAS #CET2026 #REET2026 #SI2026 #Patwar2026 #LDC2026 #EO_RO #SchoolLecturer #TAFE #TMTL #Mining #MissTeenDiva2026 #RKVY #DatePalm #KhatuShyamJi #CurrentAffairs2026 #HindiGK #ExamPreparation

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *