Rajasthan Current Affairs Quiz | Daily MCQ | RPSC, RSSB, RAS | GK Search Engine
राजस्थान की प्रतियोगी परीक्षाओं RPSC, RSSB, RAS, SI, Patwar, REET, CET, LDC, EO/RO, VDO, 2nd Grade, School Lecturer आदि के लिए महत्वपूर्ण राजस्थान करंट अफेयर्स MCQ प्रस्तुत हैं।
प्रश्न 1.
निम्न कथनों पर विचार कीजिए—
(A) राजस्थान सरकार द्वारा सरकारी अस्पतालों में उच्च जोखिम (High-Risk) वाली गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित प्रसव एवं चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने के लिए ‘प्रसव सखी’ व्यवस्था शुरू की गई है।
(B) प्रशिक्षित नर्सिंग कर्मी, एएनएम या अन्य चयनित महिला स्वास्थ्यकर्मी ‘प्रसव सखी’ के रूप में पिंक एप्रिन पहनकर तैनात रहेंगी।
सही उत्तर चुनिए—
(A) कथन A और B सत्य हैं
(B) केवल कथन A सत्य है
(C) केवल कथन B सत्य है
(D) कथन A और B असत्य हैं
✅ सही उत्तर: (A) कथन A और B सत्य हैं।
प्रश्न 2.
निम्न कथनों पर विचार कीजिए—
(A) पहला NTPC नेशनल रैंकिंग तीरंदाजी टूर्नामेंट 24 से 29 जुलाई 2026 तक जगतपुरा शूटिंग रेंज, जयपुर में आयोजित होगा।
(B) इसमें देशभर के शीर्ष तीरंदाज सीनियर, जूनियर एवं सब-जूनियर वर्ग की रिकर्व एवं कंपाउंड स्पर्धाओं में भाग लेंगे।
सही उत्तर चुनिए—
(A) कथन A और B सत्य हैं
(B) केवल कथन A सत्य है
(C) केवल कथन B सत्य है
(D) कथन A और B असत्य हैं
✅ सही उत्तर: (A) कथन A और B सत्य हैं।
प्रश्न 3.
राजस्थान में किस योजना के तहत पात्र परिवारों को अब राज्य से बाहर भी कैशलेस एवं निःशुल्क उपचार की सुविधा मिल रही है?
(A) मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना
(B) मुख्यमंत्री चिकित्सा सुरक्षा योजना
(C) मुख्यमंत्री राज सुरक्षा योजना
(D) इनमें से कोई नहीं
✅ सही उत्तर: (A) मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना
प्रश्न 4.
निम्न कथनों पर विचार कीजिए—
(A) मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने युवाओं को राष्ट्र निर्माण, खेल एवं कौशल विकास से जोड़ने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री युवा सुयोग योजना का शुभारंभ किया।
(B) जिला स्तर पर सुयोग युवा क्लब स्थापित किए जाएंगे, जिनमें सुयोग प्लेटफॉर्म पर पंजीकृत प्रत्येक युवा सदस्य होगा।
सही उत्तर चुनिए—
(A) दोनों सत्य हैं
(B) केवल A सत्य है
(C) केवल B सत्य है
(D) दोनों असत्य हैं
✅ सही उत्तर: (A) दोनों सत्य हैं।
प्रश्न 5.
‘लोकमंथन-2026’ के 5वें संस्करण का आयोजन 1 जुलाई 2026 को कॉन्स्टिट्यूशन क्लब, जयपुर में किस थीम पर किया गया?
(A) हम भारत के लोग
(B) भारत मेरा देश है
(C) हमारा विकसित भारत
(D) इनमें से कोई नहीं
✅ सही उत्तर: (A) हम भारत के लोग
📌 Exam Booster Facts
- ‘प्रसव सखी’ व्यवस्था के तहत हाई-रिस्क गर्भवती महिलाओं को पंजीकरण से लेकर प्रसव और डिस्चार्ज तक मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा तथा 24×7 मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य हेल्प डेस्क स्थापित किए जाएंगे।
- पहला NTPC नेशनल रैंकिंग तीरंदाजी टूर्नामेंट 24–29 जुलाई 2026 तक जगतपुरा शूटिंग रेंज, जयपुर में आयोजित होगा।
- मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना के तहत आउटबाउंड इंटर-स्टेट पोर्टेबिलिटी से पात्र परिवार देशभर में ₹25 लाख तक का कैशलेस उपचार प्राप्त कर सकते हैं।
- मुख्यमंत्री युवा सुयोग योजना के तहत पंचायत एवं वार्ड स्तर पर युवा नेतृत्व विकसित किया जाएगा तथा बगरू विधानसभा क्षेत्र और बारां जिले से पायलट परियोजना शुरू की गई है।
- लोकमंथन-2026 का विषय “हम भारत के लोग” था। इसकी शुरुआत वर्ष 2016 में भोपाल से हुई थी तथा प्रथम संस्करण का विषय “उपनिवेशवाद से मुक्ति” था।
#RajasthanCurrentAffairs #RajasthanCurrentAffairs2026 #DailyCurrentAffairs #CurrentAffairsQuiz #RajasthanGK #GKSearchEngine #RPSC #RSSB #RAS #CET2026 #REET2026 #SI2026 #Patwar2026 #LDC2026 #EO_RO #SchoolLecturer #PrasavSakhi #Archery #NTPC #AyushmanArogya #MukhyamantriYuvaSuyog #Lokmanthan2026 #HamBharatKeLog #HindiGK #ExamPreparation


