03 August Rajasthan Current Affairs 2026| GK Search Engine‌

Rajasthan Current Affairs MCQ | Daily Quiz | RPSC, RSSB, RAS | GK Search Engine

01. निम्न कथनों पर विचार कीजिए—

(A) राजस्थान में 77वें राज्य स्तरीय वन महोत्सव की शुरुआत 1 अगस्त 2026 को उदयपुर के कालका माता (दूधतलाई) क्षेत्र से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा की गई।

(B) प्रथम चरण में उदयपुर, सिरोही, बांसवाड़ा एवं प्रतापगढ़ में 4 चंदन वन विकसित किए जाएंगे।

सही उत्तर चुनिए—

(A) कथन A और B सत्य हैं
(B) केवल कथन A सत्य है
(C) केवल कथन B सत्य है
(D) कथन A और B असत्य हैं

✅ उत्तर: (A) कथन A और B सत्य हैं।


02. निम्न कथनों पर विचार कीजिए—

(A) केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने राजस्थान के सुंदरपुरा में आधुनिक खाटू श्याम रेलवे स्टेशन बनाने की घोषणा की है।

(B) इस परियोजना की लागत लगभग ₹254 करोड़ है तथा इसकी लंबाई लगभग 17 किलोमीटर होगी।

सही उत्तर चुनिए—

(A) कथन A और B सत्य हैं
(B) केवल कथन A सत्य है
(C) केवल कथन B सत्य है
(D) कथन A और B असत्य हैं

✅ उत्तर: (A) कथन A और B सत्य हैं।


03. राजस्थान में ग्रामीणों के सीमाज्ञान, सहमति विभाजन, नामांतरण सहित अन्य राजस्व मामलों के निस्तारण के लिए ‘गांव चलो अभियान’ कब से चलाया जाएगा?

(A) 12 सितंबर से
(B) 08 सितंबर से
(C) 18 सितंबर से
(D) इनमें से कोई नहीं

✅ उत्तर: (C) 18 सितंबर से


04. निम्न कथनों पर विचार कीजिए—

(A) जयपुर के 24 वर्षीय एथलीट यशवीर सिंह ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जैवलिन थ्रो स्पर्धा में 85.41 मीटर थ्रो कर कांस्य पदक जीता।

(B) इसी स्पर्धा में भारत के नीरज चोपड़ा ने 85.83 मीटर थ्रो के साथ रजत पदक जीता।

सही उत्तर चुनिए—

(A) दोनों सत्य हैं
(B) केवल A सत्य है
(C) केवल B सत्य है
(D) दोनों असत्य हैं

✅ उत्तर: (A) दोनों सत्य हैं।


05. राजस्थान ने अंगदान जागरूकता अभियान के तहत 1,41,922 लोगों से अंगदान का संकल्प दिलाकर देश में कौन-सा स्थान प्राप्त किया?

(A) तीसरा स्थान
(B) पहला स्थान
(C) दूसरा स्थान
(D) इनमें से कोई नहीं

✅ उत्तर: (B) पहला स्थान


📌 Important Facts (Exam Booster)

  • 77वें राज्य स्तरीय वन महोत्सव का शुभारंभ 1 अगस्त 2026 को उदयपुर (कालका माता, दूधतलाई) से हुआ। मुख्यमंत्री ने चंदन वन परियोजना की शुरुआत की। प्रथम चरण में उदयपुर, सिरोही, बांसवाड़ा और प्रतापगढ़ में 4 चंदन वन विकसित किए जाएंगे। परियोजना लागत लगभग ₹33 करोड़ है।
  • मिशन हरियालो राजस्थान के तहत इस मानसून में 10 करोड़ पौधे लगाने तथा अगले 5 वर्षों में 50 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है।
  • सुंदरपुरा (सीकर) में ₹254 करोड़ की लागत से आधुनिक खाटू श्याम रेलवे स्टेशन बनाया जाएगा। इसकी प्रस्तावित लंबाई लगभग 17 किमी होगी।
  • 18 सितंबर से 3 दिवसीय गांव चलो अभियान तथा 15 सितंबर से 2 अक्टूबर तक शहर चलो अभियान आयोजित किया जाएगा। अभियान से पहले 4–13 सितंबर तक प्री-कैंप लगाए जाएंगे।
  • जयपुर के यशवीर सिंह ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में 85.41 मीटर थ्रो के साथ कांस्य पदक जीता, जबकि नीरज चोपड़ा ने 85.83 मीटर के साथ रजत पदक हासिल किया।
  • राजस्थान ने 1,41,922 अंगदान संकल्प दर्ज कर देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया। NOTTO ने राज्य को “State Award for Excellence in Organ Donation Awareness” से सम्मानित करने की घोषणा की है।

#RajasthanCurrentAffairs #RajasthanCurrentAffairs2026 #DailyCurrentAffairs #RajasthanGK #GKSearchEngine #RPSC #RSSB #RAS #CET2026 #REET2026 #ForestFestival #ChandanVan #KhatuShyam #GaonChaloAbhiyan #CommonwealthGames2026 #Javelin #YashveerSingh #OrganDonation #NOTTO

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *