राजस्थान करंट अफेयर्स MCQ
01. निम्न कथनों पर विचार कीजिए—
(A) राजस्थान में प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत अब तक 2.55 करोड़ से अधिक लाभार्थियों को 2.18 लाख करोड़ रुपये से अधिक के ऋण स्वीकृत किए गए हैं।
(B) प्रधानमंत्री मुद्रा योजना वर्ष 2015 में शुरू की गई थी।
सही विकल्प चुनें—
(A) दोनों सत्य हैं
(B) केवल A सत्य है
(C) केवल B सत्य है
(D) दोनों असत्य हैं
✅ उत्तर: (A) दोनों सत्य हैं
Important Facts:
- राजस्थान में PMMY के तहत 2.55 करोड़+ लाभार्थियों को ₹2.18 लाख करोड़+ के ऋण स्वीकृत।
- लगभग 60% लाभार्थी महिलाएं हैं।
- 1.54 करोड़+ महिलाओं ने ₹67,982 करोड़+ का ऋण प्राप्त किया।
- योजना की शुरुआत 2015 में हुई।
- गैर-कॉरपोरेट, गैर-कृषि लघु एवं सूक्ष्म उद्यमों को ₹20 लाख तक बिना गारंटी ऋण उपलब्ध कराया जाता है।
02. निम्न कथनों पर विचार कीजिए—
(1) राज्य सरकार द्वारा ‘गोपाल क्रेडिट कार्ड ऋण योजना’ के तहत पशुपालकों को अधिकतम 5 लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त ऋण प्रदान किया जा रहा है।
(2) पशुपालक इस राशि का उपयोग पशु आहार खरीदने, शेड निर्माण और डेयरी से संबंधित आवश्यक उपकरण खरीदने के लिए कर सकते हैं।
सही कथन चुनिए—
(A) कथन 1 और 2 सत्य हैं
(B) केवल कथन 1 सत्य है
(C) केवल कथन 2 सत्य है
(D) सभी कथन असत्य हैं
✅ उत्तर: (C) केवल कथन 2 सत्य है।
Important Facts:
- गोपाल क्रेडिट कार्ड योजना के तहत अधिकतम ₹1 लाख का अल्पकालीन ब्याज मुक्त ऋण दिया जा रहा है।
- ऋण की अवधि 1 वर्ष है।
- पशुपालक इसका उपयोग पशु आहार, शेड निर्माण एवं डेयरी उपकरणों के लिए कर सकते हैं।
- बजट 2024-25 में 5 लाख गोपालक परिवारों को शामिल करने का प्रावधान किया गया।
- बजट 2025-26 में 2.50 लाख अतिरिक्त परिवारों को शामिल करने का प्रावधान है।
03. राजस्थान में किस जिले के NSG कमांडो सुनील कुमार जोधा का नाम NASA के मंगल मिशन के तहत मंगल ग्रह भेजा गया है?
(A) जोधपुर
(B) बीकानेर
(C) अलवर
(D) इनमें से कोई नहीं
✅ उत्तर: (C) अलवर
Important Facts:
- सुनील कुमार जोधा — अलवर
- उनका नाम डिजिटल माइक्रोचिप में दर्ज कर NASA के मंगल मिशन के साथ भेजा गया।
- वे NSG कमांडो रहे हैं।
- वर्ष 2008 के 26/11 मुंबई आतंकी हमले के दौरान ताज होटल में चलाए गए NSG ऑपरेशन में शामिल थे।
04. निम्न कथनों पर विचार कीजिए—
(1) लद्दाख के विश्वप्रसिद्ध हानले गांव की तर्ज पर बीकानेर के सीमावर्ती एवं डार्क-स्काई क्षेत्रों को देश का प्रमुख एस्ट्रो-टूरिज्म हब बनाया जाएगा।
(2) बीकानेर देश का अग्रिम एस्ट्रोनॉमिकल रिसर्च केंद्र बनेगा, जिससे दुनिया भर के शोधकर्ता और पर्यटक यहां आएंगे।
सही कथन चुनिए—
(A) केवल कथन 2 सत्य है
(B) केवल कथन 1 सत्य है
(C) कथन 1 एवं 2 सत्य हैं
(D) सभी कथन असत्य हैं
✅ उत्तर: (C) कथन 1 एवं 2 सत्य हैं।
Important Facts:
- बीकानेर को एस्ट्रो-टूरिज्म हब के रूप में विकसित करने की पहल।
- आधार: लद्दाख के हानले मॉडल की तर्ज पर डार्क-स्काई क्षेत्र।
- केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने पहल की जानकारी दी।
- “एक रात चांद के साथ” जन-जागरूकता कार्यक्रम शुरू किया गया।
- उद्देश्य युवाओं को विज्ञान से जोड़ना और बीकानेर को खगोलीय अनुसंधान एवं पर्यटन का प्रमुख केंद्र बनाना है।
05. राजस्थान की कौनसी युवा साइकिलिस्ट स्विट्जरलैंड में आयोजित टूर डी फ्रांस फेम्स में हिस्सा बनने वाली पहली भारतीय महिला साइकिलिस्ट बन गई हैं?
(A) नीता चौधरी
(B) हर्षिता जाखड़
(C) संगीता बिश्नोई
(D) इनमें से कोई नहीं
✅ उत्तर: (B) हर्षिता जाखड़
Important Facts:
- खिलाड़ी: हर्षिता जाखड़
- जिला: गंगानगर
- खेल: साइकिलिंग
- स्विट्जरलैंड में आयोजित Tour de France Femmes में हिस्सा लिया।
- इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में शामिल होने वाली पहली भारतीय महिला साइकिलिस्ट बनीं।


