Rajasthan Current Affairs Quiz | 10 जुलाई 2026 | Daily MCQ | RPSC, RSSB, RAS, CET | GK Search Engine
राजस्थान की प्रतियोगी परीक्षाओं RPSC, RSSB, RAS, SI, Patwar, REET, CET, LDC, VDO, Junior Assistant आदि के लिए 10 जुलाई 2026 के महत्वपूर्ण राजस्थान करंट अफेयर्स MCQ प्रस्तुत हैं।
प्रश्न 1.
निम्न कथनों पर विचार कीजिए—
(A) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 4 जुलाई 2026 को ‘उड़े देश का आम नागरिक’ (UDAN) के अगले चरण ‘विकसित उड़ान’ (Viksit UDAN) योजना का शुभारंभ राजस्थान के जोधपुर से किया।
(B) इस संशोधित योजना के लिए अगले 10 वर्षों (2026-27 से 2035-36) हेतु ₹28,840 करोड़ का बजट आवंटित किया गया है।
सही उत्तर चुनिए—
(A) कथन A और B सत्य हैं
(B) केवल कथन A सत्य है
(C) केवल कथन B सत्य है
(D) कथन A और B असत्य हैं
✅ सही उत्तर: (A) कथन A और B सत्य हैं।
प्रश्न 2.
निम्न कथनों पर विचार कीजिए—
(A) 5,279 नई बहुउद्देशीय सहकारी समितियों के गठन एवं भारतीय बीज सहकारी समिति की सदस्यता दिलाने में राजस्थान देश में प्रथम स्थान पर है।
(B) राष्ट्रीय सहकारी डेटाबेस पोर्टल 3.0 एवं जियो टैग मोबाइल ऐप का शुभारंभ किया गया।
सही उत्तर चुनिए—
(A) कथन A और B सत्य हैं
(B) केवल कथन A सत्य है
(C) केवल कथन B सत्य है
(D) कथन A और B असत्य हैं
✅ सही उत्तर: (A) कथन A और B सत्य हैं।
प्रश्न 3.
चीन के चेंगदू में आयोजित होने वाली बैडमिंटन एशिया अंडर-15 एवं अंडर-17 जूनियर चैंपियनशिप 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व कौन करेंगे?
(A) अन्वी राठौर
(B) अंशुमान चौधरी
(C) मनन शर्मा
(D) उपरोक्त सभी
✅ सही उत्तर: (D) उपरोक्त सभी
प्रश्न 4.
निम्न कथनों पर विचार कीजिए—
(A) राजस्थान सरकार युवाओं को क्रिकेट, फुटबॉल, वॉलीबॉल एवं कबड्डी जैसे खेलों से जोड़ने के लिए ‘सुयोग (SUYOG)’ योजना शुरू कर रही है।
(B) 10 जुलाई से इस योजना को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में जयपुर (बगरू विधानसभा क्षेत्र) एवं बारां जिले में लागू किया जाएगा।
सही उत्तर चुनिए—
(A) दोनों सत्य हैं
(B) केवल A सत्य है
(C) केवल B सत्य है
(D) दोनों असत्य हैं
✅ सही उत्तर: (A) दोनों सत्य हैं।
प्रश्न 5.
राजस्थान में स्वायत्त शासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने मैकेनाइज्ड कचरा ट्रांसफर स्टेशन का उद्घाटन कहाँ किया?
(A) झालाना (जयपुर)
(B) नाथद्वारा (उदयपुर)
(C) सिवाना (जोधपुर)
(D) इनमें से कोई नहीं
✅ सही उत्तर: (A) झालाना (जयपुर)
📌 Exam Booster Facts
- विकसित उड़ान (Viksit UDAN) योजना का शुभारंभ 4 जुलाई 2026 को जोधपुर से हुआ।
- योजना के लिए ₹28,840 करोड़ का बजट तथा 100 नए एयरपोर्ट एवं 200 हेलीपैड विकसित किए जाएंगे।
- राजस्थान 5,279 नई बहुउद्देशीय सहकारी समितियों के गठन में देश में प्रथम स्थान पर है।
- जयपुर के अंशुमान चौधरी, अन्वी राठौर और मनन शर्मा का चयन बैडमिंटन एशिया जूनियर चैंपियनशिप 2026 के लिए भारतीय टीम में हुआ।
- SUYOG योजना का उद्देश्य युवाओं को खेल, कौशल विकास एवं रोजगार से जोड़ना है।
- जयपुर के झालाना में लगभग ₹7 करोड़ की लागत से 150 टन प्रतिदिन क्षमता वाला मैकेनाइज्ड कचरा ट्रांसफर स्टेशन शुरू किया गया।
#RajasthanCurrentAffairs #RajasthanCurrentAffairs2026 #July2026 #DailyCurrentAffairs #RajasthanGK #GKSearchEngine #CurrentAffairsQuiz #MCQ #RPSC #RSSB #RAS #CET2026 #REET2026 #Patwar2026 #LDC2026 #SI2026 #VDO2026 #JuniorAssistant #ViksitUDAN #UDAN #Cooperative #SUYOG #Jaipur #Jodhpur #Badminton #CurrentAffairs #CompetitiveExams #HindiGK


