12 February Rajasthan Current Affairs 2026| RPSC, RSSB


Rajasthan Current Affairs 2026 MCQ (Exam Oriented)


🟢 Q1. निम्न कथनों पर विचार कीजिए:

(A) प्रधानमंत्री कौशल विकास एवं रोजगार क्षमता उन्नयन (PM-SETU) योजना के क्रियान्वयन में राजस्थान देश में नंबर-1 स्थान पर है।
(B) PM-SETU योजना का शुभारंभ 4 अक्टूबर 2025 को किया गया।

सही विकल्प चुनिए:

(A) दोनों सत्य हैं
(B) केवल A सत्य है
(C) केवल B सत्य है
(D) दोनों असत्य हैं

✅ सही उत्तर: (A) दोनों सत्य हैं

📝 Explanation:

✔️ प्रधानमंत्री कौशल विकास एवं रोजगार क्षमता उन्नयन (PM-SETU) योजना के क्रियान्वयन में राजस्थान देश में प्रथम स्थान पर है।
✔️ योजना का उद्देश्य सरकारी ITI को आधुनिक बनाना और इंडस्ट्री-लिंक्ड ट्रेनिंग प्रदान करना है।
✔️ राजस्थान भारत का पहला राज्य है जिसे कौशल मंत्रालय के राष्ट्रीय डैशबोर्ड पर सभी ग्रीन इंडिकेटर प्राप्त हुए हैं।
✔️ PM-SETU योजना का शुभारंभ 4 अक्टूबर 2025 को ₹60,000 करोड़ के बजट के साथ किया गया।


🟢 Q2. निम्न कथनों पर विचार कीजिए—

(A) 17वां सेक्रेड स्पिरिट फेस्टिवल 13 से 15 फरवरी 2026 को जयपुर में आयोजित होगा।
(B) जोधपुर का सेक्रेड स्पिरिट फेस्टिवल दुनिया के चार बड़े सूफी फेस्टिवल में शामिल है।

सही विकल्प चुनिए:

(A) कथन A और B सत्य हैं
(B) केवल कथन A सत्य हैं
(C) केवल कथन B सत्य हैं
(D) कथन A और B असत्य हैं

✅ सही उत्तर: (C) केवल कथन B सत्य हैं

📝 Explanation:

✔️ सेक्रेड स्पिरिट फेस्टिवल 13-15 फरवरी 2026 को जोधपुर के मेहरानगढ़ किले में आयोजित होगा, जयपुर में नहीं।
✔️ यह फेस्टिवल दुनिया के चार प्रमुख सूफी फेस्टिवल में शामिल है।
✔️ इसका उद्देश्य सूफी संगीत और लोक संस्कृति को बढ़ावा देना है।


🟢 Q3. राजस्थान सरकार द्वारा अरावली संरक्षण के लिए कितने करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है?

(A) 100 करोड़
(B) 130 करोड़
(C) 500 करोड़
(D) 1000 करोड़

✅ सही उत्तर: (B) 130 करोड़

📝 Explanation:

✔️ राजस्थान सरकार ने अरावली संरक्षण के लिए 130 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है।
✔️ इस योजना के तहत 4000 हेक्टेयर क्षेत्र में संरक्षण कार्य होंगे।
✔️ अवैध खनन रोकने के लिए सख्त कार्रवाई की जाएगी।
✔️ वन भूमि क्षतिपूर्ति हेतु 1000 करोड़ रुपये का लैंड बैंक बनाया जाएगा।


🟢 Q4. निम्न कथनों पर विचार कीजिए:

(A) बोस्को कप अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में कोटा की अरुंधती चौधरी ने स्वर्ण पदक जीता।
(B) अरुंधती चौधरी अब तक 11 अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं।

सही विकल्प चुनिए:

(A) दोनों सत्य हैं
(B) केवल A सत्य है
(C) केवल B सत्य है
(D) दोनों असत्य हैं

✅ सही उत्तर: (A) दोनों सत्य हैं

📝 Explanation:

✔️ स्पेन में आयोजित बोस्को कप अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में कोटा की अरुंधती चौधरी ने स्वर्ण पदक जीता।
✔️ उन्होंने 70 किलोग्राम भार वर्ग में यूक्रेन की बॉक्सर को हराकर खिताब जीता।
✔️ अब तक वे 11 अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं।


🟢 Q5. राजस्थान का कौनसा जिला भारत का पहला जिला बन गया है जिसने 100% बीमा कवरेज हासिल किया है?

(A) अलवर
(B) बीकानेर
(C) जयपुर
(D) जोधपुर

✅ सही उत्तर: (A) अलवर

📝 Explanation:

✔️ राजस्थान का अलवर जिला भारत का पहला जिला बना है जिसने 100% बीमा कवरेज हासिल किया।
✔️ यह उपलब्धि IRDAI और भारत सरकार के ‘Insurance for All by 2047’ लक्ष्य के तहत प्राप्त हुई।
✔️ घर-घर सर्वे करके सभी पात्र लोगों का बीमा किया गया।
✔️ बीमा पॉलिसी यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी द्वारा जारी की गई।


📌 Exam Oriented One-Liners

• PM-SETU योजना क्रियान्वयन में राजस्थान देश में प्रथम स्थान पर
• सेक्रेड स्पिरिट फेस्टिवल 2026 का आयोजन जोधपुर में
• अरावली संरक्षण के लिए 130 करोड़ रुपये का प्रावधान
• अरुंधती चौधरी ने बोस्को कप अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग में स्वर्ण पदक जीता
• अलवर भारत का पहला 100% बीमित जिला बना


🔖 Hashtags (SEO Friendly)

#RajasthanCurrentAffairs2026
#RajasthanGK
#RAS2026
#REET2026
#RPSCExam
#DailyCurrentAffairs
#GKSearchEngine
#RajasthanExam
#CompetitiveExams
#RajCurrentAffairs


June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *