19 July Rajasthan Current Affairs 2026 Hindi RPSC, RSSB| GK Search Engine

Rajasthan Current Affairs Quiz | Daily MCQ | RPSC, RSSB, RAS | GK Search Engine

राजस्थान की प्रतियोगी परीक्षाओं RPSC, RSSB, RAS, SI, Patwar, REET, CET, LDC, EO/RO, VDO, 2nd Grade, School Lecturer आदि के लिए महत्वपूर्ण राजस्थान करंट अफेयर्स MCQ प्रस्तुत हैं।


प्रश्न 1.

निम्न कथनों पर विचार कीजिए—

(A) जल जीवन मिशन-2.0 (JJM 2.0) के तहत केंद्र सरकार ने राजस्थान के लिए ₹537.70 करोड़ की अतिरिक्त केंद्रीय सहायता मंजूर की है।

(B) इस मिशन की समय-सीमा दिसंबर 2028 तक बढ़ा दी गई है।

सही उत्तर चुनिए—

(A) कथन A और B सत्य हैं
(B) केवल कथन A सत्य है
(C) केवल कथन B सत्य है
(D) कथन A और B असत्य हैं

✅ सही उत्तर: (A) कथन A और B सत्य हैं।


प्रश्न 2.

निम्न कथनों पर विचार कीजिए—

(A) वर्ष 2026-27 में मुख्यमंत्री थार सीमा क्षेत्र विकास कार्यक्रम के लिए ₹150 करोड़ का प्रावधान किया गया है।

(B) इस कार्यक्रम के अंतर्गत सीमावर्ती जिलों फलौदी, बीकानेर, श्रीगंगानगर, जैसलमेर एवं बाड़मेर को राशि आवंटित की गई है।

सही उत्तर चुनिए—

(A) कथन A और B सत्य हैं
(B) केवल कथन A सत्य है
(C) केवल कथन B सत्य है
(D) कथन A और B असत्य हैं

✅ सही उत्तर: (A) कथन A और B सत्य हैं।


प्रश्न 3.

राजस्थान में कृषि यंत्रीकरण को बढ़ावा देने तथा छोटे एवं सीमांत किसानों तक आधुनिक कृषि उपकरणों की पहुंच आसान बनाने के लिए कृषि विभाग ने किस संस्था के साथ MoU किया है?

(A) रिलायंस इंडस्ट्रीज
(B) टैफे-जेफार्म सर्विसेज
(C) वेदांता
(D) इनमें से कोई नहीं

✅ सही उत्तर: (B) टैफे-जेफार्म सर्विसेज


प्रश्न 4.

निम्न कथनों पर विचार कीजिए—

(A) राजस्थान में राजीव गांधी स्कॉलरशिप योजना के स्थान पर स्वामी विवेकानंद स्कॉलरशिप योजना संचालित की जा रही है।

(B) योजना में विदेशी संस्थानों की सीटें 100 तथा भारतीय संस्थानों की सीटें 600 कर दी गई हैं।

सही उत्तर चुनिए—

(A) दोनों सत्य हैं
(B) केवल A सत्य है
(C) केवल B सत्य है
(D) दोनों असत्य हैं

✅ सही उत्तर: (A) दोनों सत्य हैं।


प्रश्न 5.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17 जुलाई 2026 को जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन से वर्चुअल माध्यम से राजस्थान में कितने अमृत भारत स्टेशनों का उद्घाटन किया?

(A) 6 अमृत भारत स्टेशन
(B) 5 अमृत भारत स्टेशन
(C) 8 अमृत भारत स्टेशन
(D) इनमें से कोई नहीं

✅ सही उत्तर: (C) 8 अमृत भारत स्टेशन


📌 Exam Booster Facts

  • जल जीवन मिशन-2.0 के तहत राजस्थान को ₹537.70 करोड़ की अतिरिक्त केंद्रीय सहायता स्वीकृत हुई है तथा इसकी समय-सीमा दिसंबर 2028 तक बढ़ाई गई है।
  • मुख्यमंत्री थार सीमा क्षेत्र विकास कार्यक्रम के लिए वर्ष 2026-27 में ₹150 करोड़ का प्रावधान किया गया है।
  • कृषि विभाग ने टैफे-जेफार्म सर्विसेज के साथ समझौता कर किसानों को डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से ट्रैक्टर एवं कृषि यंत्र किराये पर उपलब्ध कराने की व्यवस्था की है।
  • स्वामी विवेकानंद स्कॉलरशिप योजना में अब 100 विदेशी एवं 600 भारतीय संस्थानों की सीटें निर्धारित की गई हैं।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 75 अमृत भारत स्टेशनों का उद्घाटन किया, जिनमें राजस्थान के 8 स्टेशन—गोटन, डीग, सोमेसर, दौसा, खैरथल, बाड़मेर, जैसलमेर और गंगापुर सिटी—शामिल हैं।

#RajasthanCurrentAffairs #RajasthanCurrentAffairs2026 #DailyCurrentAffairs #CurrentAffairsQuiz #RajasthanGK #GKSearchEngine #RPSC #RSSB #RAS #CET2026 #REET2026 #SI2026 #Patwar2026 #LDC2026 #EO_RO #2ndGrade #SchoolLecturer #JalJeevanMission #JJM2 #TharBorderDevelopment #TAFEJFarm #SwamiVivekanandaScholarship #AmritBharatStation #IndianRailways #CurrentAffairs2026 #HindiGK #ExamPreparation

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *