Rajasthan Current Affairs MCQ (July 2026)
01. निम्न कथनों पर विचार कीजिए:
(A) अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार जीत चुकी राजस्थानी-हिंदी फिल्म ‘ओमलो’ अब 3 जुलाई को WAVES OTT पर रिलीज होगी।
(B) यह फिल्म एक सात वर्षीय बच्चे और एक ऊंट के जीवन के माध्यम से संघर्ष, संवेदनाओं और सामाजिक सोच को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करती है।
उत्तर: ✅ (A) कथन A और B सत्य हैं
महत्वपूर्ण तथ्य
👁️🗨️ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार प्राप्त राजस्थानी-हिंदी फिल्म ‘ओमलो’ 3 जुलाई 2026 को WAVES OTT पर रिलीज होगी।
👁️🗨️ फिल्म एक 7 वर्षीय बच्चे और एक ऊंट की कहानी के माध्यम से सामाजिक संवेदनाओं और संघर्ष को दर्शाती है।
👁️🗨️ यह फिल्म कई अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोहों में सम्मानित हो चुकी है।
02. निम्न कथनों पर विचार कीजिए—
(A) स्थानीय शासन विभाग (DLB) एवं HUDCO के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए।
(B) इसके तहत शहरी स्थानीय निकायों के लिए परियोजना निर्माण, DPR तैयार करने तथा वित्तीय संसाधनों के बेहतर उपयोग में तकनीकी सहयोग उपलब्ध करवाया जाएगा।
उत्तर: ✅ (A) कथन A और B सत्य हैं
महत्वपूर्ण तथ्य
👁️🗨️ DLB एवं HUDCO के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर हुए।
👁️🗨️ HUDCO परियोजना निर्माण, DPR तैयार करने तथा वित्तीय संसाधनों के उपयोग में तकनीकी सहयोग देगा।
👁️🗨️ अर्बन चैलेंज फंड (UPF) के तहत लगभग ₹15,800 करोड़ की लागत से अगले पाँच वर्षों में सड़क, सीवरेज, ड्रेनेज, ठोस कचरा प्रबंधन, स्ट्रीट लाइट एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं का विकास किया जाएगा।
03. राजस्थान में कक्षा 1 से 5 तक के बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य और भावनात्मक विकास के लिए किस स्कीम की शुरुआत होगी?
(A) बागबान
(B) खुशी शाला
(C) बचपन
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर: ✅ (B) खुशी शाला
महत्वपूर्ण तथ्य
👁️🗨️ RSCERT द्वारा ‘खुशी शाला’ कार्यक्रम शुरू किया गया।
👁️🗨️ प्रारंभिक चरण में इसे 1,500 सरकारी विद्यालयों में लागू किया गया है।
👁️🗨️ राजस्थान प्राथमिक स्तर पर मेंटल हेल्थ प्रोग्राम शुरू करने वाला देश का पहला राज्य बना।
👁️🗨️ लक्ष्य: 2029 तक 12,000+ विद्यालयों और 33 लाख से अधिक बच्चों तक पहुंचना।
👁️🗨️ सहयोगी संस्थाएं: क्षमतालय फाउंडेशन एवं Brio।
04. निम्न कथनों पर विचार कीजिए:
(A) राजस्थान सरकार ने नागरिकों के लिए ई-मित्र WhatsApp सेवा शुरू की है।
(B) इससे लोग घर बैठे 27 सरकारी सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे।
उत्तर: ✅ (A) दोनों सत्य हैं
महत्वपूर्ण तथ्य
👁️🗨️ मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 29वें राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस सम्मेलन के दौरान ई-मित्र WhatsApp सेवा का शुभारंभ किया।
👁️🗨️ नागरिक 9461062705 पर WhatsApp के माध्यम से “Hi” भेजकर सेवाओं का लाभ ले सकते हैं।
👁️🗨️ कुल 27 सरकारी सेवाएं उपलब्ध कराई गई हैं।
👁️🗨️ बिजली-पानी बिल भुगतान, जाति, मूल निवास, EWS, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र आदि सेवाएं उपलब्ध हैं।
05. हाल ही में फर्टीलाइजर सेल्स एप्लीकेशन सिस्टम (FSAS) को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में राजस्थान के किन जिलों में लागू किया गया है?
(A) राजसमंद और सिरोही
(B) जैसलमेर और जोधपुर
(C) जयपुर और सीकर
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर: ✅ (A) राजसमंद और सिरोही
महत्वपूर्ण तथ्य
👁️🗨️ 25 जून 2026 से FSAS को राजसमंद और सिरोही में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में लागू किया गया।
👁️🗨️ उद्देश्य: उर्वरकों के वितरण में पारदर्शिता, जमाखोरी और कालाबाजारी पर रोक।
👁️🗨️ किसान ऐप या ई-मित्र के माध्यम से ऑनलाइन बुकिंग कर 48 घंटे तक मान्य टोकन प्राप्त कर सकते हैं।
👁️🗨️ फार्मर रजिस्ट्री के अंतर्गत प्रत्येक किसान को 11 अंकों की यूनिक Farmer ID प्रदान की जाती है।
🔥 One-Liner Revision
- ✅ ओमलो फिल्म 3 जुलाई को WAVES OTT पर रिलीज।
- ✅ DLB–HUDCO एमओयू: ₹15,800 करोड़ के शहरी विकास कार्य।
- ✅ खुशी शाला: कक्षा 1–5 के बच्चों के लिए मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम।
- ✅ ई-मित्र WhatsApp सेवा: 27 सरकारी सेवाएं, WhatsApp नंबर 9461062705।
- ✅ FSAS पायलट: राजसमंद और सिरोही जिले।


