23 June Rajasthan Current Affairs 2026| RPSC, RSSB

Rajasthan Current Affairs MCQ (23 June 2026)

01. निम्न कथनों पर विचार कीजिए:

(A) केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 21 जून को जयपुर के खातीपुरा रेलवे स्टेशन पर अत्याधुनिक मेगा कोचिंग टर्मिनल का उद्घाटन किया।
(B) इस टर्मिनल को 305 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है।

उत्तर:

(B) केवल A सत्य है

📌 व्याख्या:

  • खातीपुरा रेलवे स्टेशन पर मेगा कोचिंग टर्मिनल का उद्घाटन 21 जून 2026 को किया गया।
  • इसकी लागत 205 करोड़ रुपये है, 305 करोड़ रुपये नहीं।
  • इसलिए कथन A सत्य एवं कथन B असत्य है।

02. निम्न कथनों पर विचार कीजिए—

(A) राजस्थान के 2 जिलों में रेयर अर्थ एलिमेंट्स खोज को मंजूरी दी गई है।
(B) बालोतरा जिले के पचपदरा व शेरगढ़ क्षेत्र के ग्राम नवातला एवं देवीगढ़ में भू-वैज्ञानिक सर्वेक्षण किया जाएगा।

उत्तर:

(A) कथन A और B सत्य हैं

📌 व्याख्या:

  • राजस्थान के दो जिलों में रेयर अर्थ एलिमेंट्स (REEs) की खोज को मंजूरी दी गई है।
  • बालोतरा जिले के नवातला एवं देवीगढ़ क्षेत्र में 207.63 वर्ग किमी क्षेत्र में सर्वेक्षण होगा।
  • REEs आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक्स, EV, रक्षा एवं नवीकरणीय ऊर्जा के लिए महत्वपूर्ण हैं।

03. राजस्थान में शेखावाटी की ऐतिहासिक हवेलियों के संरक्षण, सौंदर्याकरण और पर्यटन विकास के लिए सरकार कितनी विशेष वित्तीय सहायता देगी?

(A) ₹400 करोड़
(B) ₹500 करोड़
(C) ₹200 करोड़
(D) इनमें से कोई नहीं

उत्तर:

(C) ₹200 करोड़

📌 व्याख्या:

  • शेखावाटी क्षेत्र (झुंझुनूं, सीकर एवं चूरू) की 660 से अधिक हवेलियों के संरक्षण हेतु ₹200 करोड़ का प्रावधान किया गया है।
  • हवेलियों को हेरिटेज होटल, होमस्टे, कला दीर्घा एवं सांस्कृतिक केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा।

04. निम्न कथनों पर विचार कीजिए:

(A) राजस्थान में NIA से जुड़े मामलों की त्वरित सुनवाई हेतु विशेष न्यायालय स्थापित करने की स्वीकृति दी गई है।
(B) मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इसकी स्वीकृति प्रदान की है।

उत्तर:

(A) दोनों सत्य हैं

📌 व्याख्या:

  • 17 जून 2026 को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने NIA मामलों के लिए विशेष न्यायालय स्थापित करने की स्वीकृति दी।
  • इसका उद्देश्य आतंकवाद एवं राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मामलों का शीघ्र निस्तारण करना है।
  • केंद्र सरकार इसके लिए वित्तीय सहायता भी प्रदान करेगी।

05. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किस देश के राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी को उपहार स्वरूप राजस्थान की प्रसिद्ध थेवा कला से बने हाथ से तैयार कफलिंक भेंट किए?

(A) सिंगापुर
(B) मलेशिया
(C) स्लोवाकिया
(D) इनमें से कोई नहीं

उत्तर:

(C) स्लोवाकिया

📌 व्याख्या:

  • प्रधानमंत्री मोदी ने स्लोवाकिया के राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी को राजस्थान की प्रसिद्ध थेवा कला से बने कफलिंक भेंट किए।
  • थेवा कला थेवा कला राजस्थान के प्रतापगढ़ की विश्वप्रसिद्ध शिल्पकला है।

🔥 One Liner Revision

✅ खातीपुरा मेगा कोचिंग टर्मिनल लागत — ₹205 करोड़
✅ रेयर अर्थ एलिमेंट्स सर्वेक्षण — बालोतरा क्षेत्र
✅ शेखावाटी हवेली संरक्षण बजट — ₹200 करोड़
✅ NIA विशेष न्यायालय स्थापना — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की स्वीकृति
✅ थेवा कला कफलिंक भेंट किए गए — स्लोवाकिया के राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी को

#RajasthanCurrentAffairs #RajasthanGK #June2026 #RPSC #RSSB #RAS #REET #Patwar #CurrentAffairsHindi #GKSearchEngine #RajasthanExam 📚🔥

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *