27 June Rajasthan Current Affairs 2026| RPSC, RSSB

Rajasthan Current Affairs MCQ (June 2026)

01. निम्न कथनों पर विचार कीजिए:

(A) ‘मल्टीनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ ने ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर को वैश्विक अवार्ड से सम्मानित किया है।
(B) राजस्थान और अमेरिकी राज्य कैलिफोर्निया के बीच स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा के क्षेत्र में तकनीकी सहयोग को बढ़ावा देने के लिए समझौता हुआ है।

उत्तर:(A) कथन A और B सत्य हैं

महत्वपूर्ण तथ्य

👁️‍🗨️ राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम के कोयला आधारित बिजली घरों द्वारा रिकॉर्ड स्तर पर बिजली उत्पादन करने पर ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर को ‘मल्टीनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ ने वैश्विक अवार्ड से सम्मानित किया।
👁️‍🗨️ 2 जून 2026 को 7580 मेगावाट क्षमता की 23 थर्मल इकाइयों से 7171 मेगावाट (94.60% Utilization) का रिकॉर्ड उत्पादन हुआ।
👁️‍🗨️ राजस्थान और अमेरिकी राज्य कैलिफोर्निया के बीच स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा सहयोग हेतु समझौता हुआ।
👁️‍🗨️ RERC, CEC और CPUC के बीच MoI पर हस्ताक्षर किए गए।


02. निम्न कथनों पर विचार कीजिए—

(A) छोटे और मध्यम उद्योगों के प्रदर्शन को बेहतर बनाने और उन्हें तकनीकी रूप से मजबूत करने के लिए रामप (RAMP) पोर्टल की शुरुआत होगी।
(B) अंतरराष्ट्रीय MSME दिवस के अवसर पर 27 जून को राज्य स्तरीय मेगा कार्यक्रम आयोजित होगा।

उत्तर:(A) कथन A और B सत्य हैं

महत्वपूर्ण तथ्य

👁️‍🗨️ MSMEs को तकनीकी रूप से मजबूत बनाने के लिए RAMP (Raising and Accelerating MSME Performance) पोर्टल शुरू किया जाएगा।
👁️‍🗨️ राज्य स्तरीय मेगा कार्यक्रम 27 जून को जयपुर के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में आयोजित होगा।
👁️‍🗨️ कार्यक्रम का उद्देश्य MSMEs को नई तकनीक एवं डिजिटल सुविधाओं से जोड़ना है।


03. राजस्थान में स्थित कोटि महादेव मंदिर में 18 फीट ऊंचा विशाल शिवलिंग कहाँ स्थापित किया जाएगा?

(A) नाथद्वारा
(B) आबूराज
(C) तलवाड़ा
(D) इनमें से कोई नहीं

उत्तर:(B) आबूराज

महत्वपूर्ण तथ्य

👁️‍🗨️ सिरोही जिले के आबूराज (माउंट आबू) स्थित कोटि महादेव मंदिर में 18 फीट ऊंचा शिवलिंग स्थापित किया जाएगा।
👁️‍🗨️ 3 फीट ऊंचे चबूतरे सहित कुल ऊंचाई लगभग 21 फीट होगी।
👁️‍🗨️ मंदिर परिसर में एक करोड़ शिवलिंग स्थापित किए जाएंगे।


04. निम्न कथनों पर विचार कीजिए:

(A) धरती आबा जनभागीदारी अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन में राजस्थान देश में प्रथम स्थान पर रहा।
(B) इस अभियान के तहत राज्य के 37 जिलों के 207 विकास खंडों में 6019 ग्रामों को विकसित करने का लक्ष्य रखा गया है।

उत्तर:(A) दोनों सत्य हैं

महत्वपूर्ण तथ्य

👁️‍🗨️ धरती आबा जनभागीदारी अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन में राजस्थान देश में प्रथम रहा।
👁️‍🗨️ अभियान का शुभारंभ उदयपुर के कोटड़ा ब्लॉक से किया गया।
👁️‍🗨️ राज्य के 37 जिलों, 207 विकास खंडों और 6019 ग्रामों को शामिल किया गया है।
👁️‍🗨️ उद्देश्य जनजातीय क्षेत्रों का समग्र विकास एवं सरकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाना है।


05. हील इन राजस्थान नीति-2025 के तहत कौन-सा पोर्टल और मोबाइल एप विकसित किया जा रहा है?

(A) हील पोर्टल एवं एप
(B) सीवीटी पोर्टल एवं एप
(C) एमवीटी पोर्टल एवं एप
(D) इनमें से कोई नहीं

उत्तर:(C) एमवीटी पोर्टल एवं एप

महत्वपूर्ण तथ्य

👁️‍🗨️ Heal in Rajasthan Policy-2025 के तहत MVT (Medical Value Travel) Portal & Mobile App विकसित किया जा रहा है।
👁️‍🗨️ मरीजों को उपचार संबंधी सभी आवश्यक जानकारियाँ एक ही मंच पर उपलब्ध होंगी।
👁️‍🗨️ मुख्य सचिव की अध्यक्षता में कार्यकारी समिति एवं चिकित्सा शिक्षा सचिव की अध्यक्षता में तकनीकी समिति गठित की गई है।
👁️‍🗨️ नीति के प्रारूप को 14 जुलाई 2025 को मंजूरी मिली तथा दिसंबर 2025 में आधिकारिक लॉन्च किया गया।


🔥 One Liner Revision

  • ✅ हीरालाल नागर को Multinational Book of Records Global Award मिला।
  • ✅ राजस्थान–कैलिफोर्निया के बीच स्वच्छ ऊर्जा सहयोग समझौता।
  • RAMP Portal का शुभारंभ 27 जून (MSME Day)।
  • आबूराज के कोटि महादेव मंदिर में 18 फीट शिवलिंग स्थापित होगा।
  • ✅ धरती आबा जनभागीदारी अभियान में राजस्थान देश में प्रथम
  • MVT Portal & App विकसित होगा (Heal in Rajasthan Policy-2025)।

#RajasthanCurrentAffairs #June2026 #RajasthanGK #RPSC #RSSB #RAS #REET #Patwar #CurrentAffairs #GKSearchEngine

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *