30 July Rajasthan Current Affairs 2026| GK Search Engine

Rajasthan Current Affairs Quiz | Daily MCQ | RPSC, RSSB, RAS | GK Search Engine

राजस्थान की प्रतियोगी परीक्षाओं RPSC, RSSB, RAS, SI, Patwar, REET, CET, LDC, EO/RO, VDO, 2nd Grade, School Lecturer आदि के लिए महत्वपूर्ण राजस्थान करंट अफेयर्स MCQ प्रस्तुत हैं।


प्रश्न 1.

निम्न कथनों पर विचार कीजिए—

(A) वर्ल्ड शूटिंग पैरा स्पोर्ट वर्ल्ड कप 2026 में राजस्थान के राहुल शर्मा ने 10 मीटर एयर पिस्टल स्टैंडर्ड (SH1) स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है।

(B) सर्बिया के नोवी साद में आयोजित वर्ल्ड शूटिंग पैरा स्पोर्ट वर्ल्ड कप 2026 का आयोजन 24 से 29 जुलाई 2026 तक किया गया।

सही उत्तर चुनिए—

(A) कथन A और B सत्य हैं
(B) केवल कथन A सत्य है
(C) केवल कथन B सत्य है
(D) कथन A और B असत्य हैं

✅ सही उत्तर: (A) कथन A और B सत्य हैं।


प्रश्न 2.

निम्न कथनों पर विचार कीजिए—

(A) राजस्थान के 11 राज्य वित्त पोषित विश्वविद्यालयों में ‘राजस्थानी भाषा अध्ययन केंद्र’ स्थापित किए जाएंगे।

(B) राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे ने इन केंद्रों की स्थापना के निर्देश दिए हैं।

सही उत्तर चुनिए—

(A) कथन A और B सत्य हैं
(B) केवल कथन A सत्य है
(C) केवल कथन B सत्य है
(D) कथन A और B असत्य हैं

✅ सही उत्तर: (A) कथन A और B सत्य हैं।


प्रश्न 3.

15 अगस्त 2026 को राजस्थान का राज्य स्तरीय स्वाधीनता दिवस समारोह कहाँ आयोजित किया जाएगा?

(A) अलवर
(B) बीकानेर
(C) जोधपुर
(D) जयपुर

✅ सही उत्तर: (B) बीकानेर


प्रश्न 4.

निम्न कथनों पर विचार कीजिए—

(A) राजस्थान में “मिशन पढ़ो राजस्थान” के तहत रीडिंग प्रमोशन कैंपेन 2026 की शुरुआत 29 जुलाई 2026 को की गई है।

(B) इसका मुख्य उद्देश्य बच्चों में पढ़ने की आदत विकसित करना और भाषा कौशल को मजबूत करना है।

सही उत्तर चुनिए—

(A) दोनों सत्य हैं
(B) केवल A सत्य है
(C) केवल B सत्य है
(D) दोनों असत्य हैं

✅ सही उत्तर: (A) दोनों सत्य हैं।


प्रश्न 5.

राजस्थान में प्रथम एनटीपीसी नेशनल रैंकिंग तीरंदाजी प्रतियोगिता-2026 का आयोजन कहाँ किया गया?

(A) सीकर
(B) उदयपुर
(C) जयपुर
(D) कोटा

✅ सही उत्तर: (C) जयपुर


📌 Exam Booster Facts

  • गंगापुर सिटी (सवाई माधोपुर) के राहुल शर्मा ने सर्बिया के नोवी साद में आयोजित वर्ल्ड शूटिंग पैरा स्पोर्ट वर्ल्ड कप 2026 में 10 मीटर एयर पिस्टल स्टैंडर्ड (SH1) स्पर्धा में नया विश्व रिकॉर्ड बनाते हुए स्वर्ण पदक जीता।
  • राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे ने राजस्थान के 11 राज्य वित्त पोषित विश्वविद्यालयों में ‘राजस्थानी भाषा अध्ययन केंद्र’ स्थापित करने के निर्देश दिए हैं।
  • 15 अगस्त 2026 का राज्य स्तरीय स्वाधीनता दिवस समारोह बीकानेर के डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में आयोजित होगा। लगभग 18 वर्ष बाद बीकानेर को इसकी मेजबानी मिली है।
  • “मिशन पढ़ो राजस्थान” के तहत रीडिंग प्रमोशन कैंपेन 2026 29 जुलाई 2026 से 16 जनवरी 2027 तक चलेगा। यह कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए है तथा प्रतिदिन सातवाँ पीरियड केवल पठन-पाठन के लिए निर्धारित किया गया है।
  • प्रथम एनटीपीसी नेशनल रैंकिंग तीरंदाजी प्रतियोगिता-2026 का आयोजन जयपुर के जगतपुरा आर्चरी रेंज में 23 से 30 जुलाई 2026 तक किया जा रहा है। प्रतियोगिता में पैरा तीरंदाज शीतल देवी ने सामान्य वर्ग में रजत पदक जीतकर विशेष उपलब्धि हासिल की।

#RajasthanCurrentAffairs #RajasthanCurrentAffairs2026 #DailyCurrentAffairs #CurrentAffairsQuiz #RajasthanGK #GKSearchEngine #RPSC #RSSB #RAS #CET2026 #REET2026 #SI2026 #Patwar2026 #LDC2026 #SchoolLecturer #RahulSharma #ParaShooting #RajsthaniLanguage #MissionPadhoRajasthan #Archery #NTPC #Bikaner #HindiGK #ExamPreparation

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *