31 July Rajasthan Current Affairs 2026, GK Search Engine‌

Rajasthan Current Affairs MCQ | Daily Quiz | RPSC, RSSB, RAS | GK Search Engine

01. निम्न कथनों पर विचार कीजिए—

(A) एनटीपीसी नेशनल रैंकिंग आर्चरी टूर्नामेंट-2026 के सब-जूनियर वर्ग में राजस्थान के तीरंदाजों ने एक रजत और दो कांस्य सहित तीन पदक जीते।

(B) राजस्थान में जयपुर के जगतपुरा आर्चरी रेंज में टूर्नामेंट आयोजित हुआ।

सही उत्तर चुनिए—

(A) कथन A और B सत्य हैं
(B) केवल कथन A सत्य है
(C) केवल कथन B सत्य है
(D) कथन A और B असत्य हैं

✅ उत्तर: (A) कथन A और B सत्य हैं।


02. निम्न कथनों पर विचार कीजिए—

(A) भारतीय रेलवे की देश की पहली वंदे भारत प्लेटफॉर्म आधारित सुपरफास्ट पार्सल रैक (Freight EMU) का परीक्षण राजस्थान के कोटा मंडल में हुआ है।

(B) यह उपलब्धि भारतीय रेलवे के भविष्य के हाई-स्पीड फ्रेट नेटवर्क की दिशा में महत्वपूर्ण है।

सही उत्तर चुनिए—

(A) कथन A और B सत्य हैं
(B) केवल कथन A सत्य है
(C) केवल कथन B सत्य है
(D) कथन A और B असत्य हैं

✅ उत्तर: (A) कथन A और B सत्य हैं।


03. दिल्ली के भारत मंडपम् में 12 से 15 अगस्त तक आयोजित होने वाले भारतीय व्यापार महोत्सव में राजस्थान से किसे विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है?

(A) भजनलाल शर्मा
(B) दिया कुमारी
(C) गजेन्द्र सिंह खींवसर
(D) गजेन्द्र सिंह शेखावत

✅ उत्तर: (B) दिया कुमारी


04. निम्न कथनों पर विचार कीजिए—

(A) मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 8 जिलों में स्थाई लोक अदालतों के गठन का अनुमोदन किया।

(B) इन अदालतों के माध्यम से आमजन के आपसी विवादों का त्वरित एवं किफायती समाधान आपसी सहमति से हो सकेगा।

सही उत्तर चुनिए—

(A) दोनों सत्य हैं
(B) केवल A सत्य है
(C) केवल B सत्य है
(D) दोनों असत्य हैं

✅ उत्तर: (A) दोनों सत्य हैं।


05. देहरादून की त्रिशूल शूटिंग रेंज में आयोजित जसपाल राणा मेमोरियल कप (इंडिया ओपन) जुलाई-2026 में जयपुर के 22 राइफल शूटर मोहम्मद अंसारी ने कौन-सा पदक जीता?

(A) रजत पदक
(B) स्वर्ण पदक
(C) कांस्य पदक
(D) इनमें से कोई नहीं

✅ उत्तर: (C) कांस्य पदक


📌 Important Facts (Exam Revision)

  • प्रथम एनटीपीसी नेशनल रैंकिंग आर्चरी टूर्नामेंट-2026 का आयोजन 23–30 जुलाई 2026 तक जगतपुरा आर्चरी रेंज, जयपुर में हुआ।
  • राजस्थान ने 3 पदक जीते—
    • 🥈 अथर्व शर्मा — सब-जूनियर रिकर्व बालक
    • 🥉 धृति शर्मा — सब-जूनियर रिकर्व बालिका
    • 🥉 आर्यन पारीक — सब-जूनियर कंपाउंड बालक
  • भारतीय रेलवे की पहली वंदे भारत आधारित सुपरफास्ट पार्सल रैक (Freight EMU) का ट्रायल कोटा-नागदा-सवाई माधोपुर सेक्शन पर हुआ तथा इसने 145 किमी/घंटा की शीर्ष गति दर्ज की।
  • भारतीय व्यापार महोत्सव 2026 (12–15 अगस्त) के लिए उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी को विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है।
  • मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 8 जिलों—फलौदी, डीडवाना-कुचामन, खैरथल-तिजारा, ब्यावर, बाड़मेर, डीग, कोटपूतली-बहरोड़ एवं सलूम्बर—में स्थाई लोक अदालतों के गठन को मंजूरी दी।
  • मोहम्मद अंसारी (जयपुर) ने जसपाल राणा मेमोरियल कप (इंडिया ओपन) 2026 में 577/600 अंक प्राप्त कर कांस्य पदक जीता।

#RajasthanCurrentAffairs #RajasthanCurrentAffairs2026 #DailyCurrentAffairs #RajasthanGK #RPSC #RSSB #RAS #Patwar #CET2026 #REET2026 #SI2026 #GKSearchEngine #Archery #NTPC #VandeBharat #FreightEMU #DiyaKumari #LokAdalat #Shooting #MohammadAnsari

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *