Rajasthan Current Affairs Quiz | Daily MCQ | RPSC, RSSB, RAS | GK Search Engine
राजस्थान की प्रतियोगी परीक्षाओं RPSC, RSSB, RAS, SI, Patwar, REET, CET, LDC, EO/RO, VDO, 2nd Grade, School Lecturer आदि के लिए महत्वपूर्ण राजस्थान करंट अफेयर्स MCQ प्रस्तुत हैं।
प्रश्न 1.
निम्न कथनों पर विचार कीजिए—
(A) नई दिल्ली के भारत मंडपम में 14–17 जुलाई 2026 तक आयोजित वैश्विक वस्त्र प्रदर्शनी ‘भारत टेक्स 2026’ में राजस्थान पैवेलियन को ‘गुलाबी नगरी (Pink City)’ की थीम पर तैयार किया गया।
(B) राजस्थान पैवेलियन के प्रवेश द्वार को जयपुर के अजमेरी गेट के स्वरूप में डिजाइन किया गया।
सही उत्तर चुनिए—
(A) कथन A और B सत्य हैं
(B) केवल कथन A सत्य है
(C) केवल कथन B सत्य है
(D) कथन A और B असत्य हैं
✅ सही उत्तर: (A) कथन A और B सत्य हैं।
प्रश्न 2.
निम्न कथनों पर विचार कीजिए—
(A) नीति आयोग द्वारा जारी निवेश अनुकूलता सूचकांक में राजस्थान को ‘अग्रणी राज्य’ की श्रेणी में स्थान मिला है।
(B) समग्र रैंकिंग में राजस्थान देशभर में 10वें तथा बड़े राज्यों में 8वें स्थान पर रहा।
सही उत्तर चुनिए—
(A) कथन A और B सत्य हैं
(B) केवल कथन A सत्य है
(C) केवल कथन B सत्य है
(D) कथन A और B असत्य हैं
✅ सही उत्तर: (A) कथन A और B सत्य हैं।
प्रश्न 3.
12 जून से 15 जुलाई 2026 तक आयोजित राजस्थान के ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों के दौरान कुल कितने सेवा शिविर आयोजित किए गए?
(A) 13,974 सेवा शिविर
(B) 18,953 सेवा शिविर
(C) 11,933 सेवा शिविर
(D) इनमें से कोई नहीं
✅ सही उत्तर: (B) 18,953 सेवा शिविर
प्रश्न 4.
निम्न कथनों पर विचार कीजिए—
(A) राजस्थान सरकार के स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के प्रदेश स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर के.के. गुप्ता को मध्यप्रदेश शासन ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन पर आयोजित संभाग स्तरीय कार्यशालाओं में मुख्य अतिथि एवं मार्गदर्शक के रूप में आमंत्रित किया है।
(B) ये कार्यशालाएं 15 से 20 जुलाई 2026 के बीच उज्जैन, इंदौर और रीवा संभागों में आयोजित की जाएंगी।
सही उत्तर चुनिए—
(A) दोनों सत्य हैं
(B) केवल A सत्य है
(C) केवल B सत्य है
(D) दोनों असत्य हैं
✅ सही उत्तर: (A) दोनों सत्य हैं।
प्रश्न 5.
पर्यावरण संरक्षण, वन एवं वन्यजीव संरक्षण के प्रति ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए राज्य सरकार ने वर्ष 2024-25 की बजट घोषणा में कौन-सी योजना लागू करने की घोषणा की थी?
(A) वन राज योजना
(B) वन पुत्र योजना
(C) वन मित्र योजना
(D) इनमें से कोई नहीं
✅ सही उत्तर: (C) वन मित्र योजना
📌 Exam Booster Facts
- भारत टेक्स 2026 में राजस्थान पैवेलियन को ‘गुलाबी नगरी (Pink City)’ थीम पर तैयार किया गया तथा प्रवेश द्वार अजमेरी गेट की तर्ज पर बनाया गया।
- निवेश अनुकूलता सूचकांक में राजस्थान को ‘अग्रणी राज्य’ की श्रेणी मिली तथा राज्य देश में 10वें और बड़े राज्यों में 8वें स्थान पर रहा।
- 12 जून से 15 जुलाई 2026 तक आयोजित अभियान के दौरान 18,953 ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविर लगाए गए।
- के.के. गुप्ता, राजस्थान सरकार के प्रदेश स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर, को मध्यप्रदेश में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन कार्यशालाओं के लिए आमंत्रित किया गया।
- वन मित्र योजना के तहत प्रत्येक ग्राम पंचायत में कम से कम 7 वन मित्र (जिनमें कम से कम 2 महिलाएं) पंजीकृत किए जाएंगे।
#RajasthanCurrentAffairs #RajasthanCurrentAffairs2026 #DailyCurrentAffairs #CurrentAffairsQuiz #RajasthanGK #GKSearchEngine #RPSC #RSSB #RAS #CET2026 #REET2026 #SI2026 #Patwar2026 #LDC2026 #EO_RO #2ndGrade #SchoolLecturer #BharatTex2026 #InvestmentFriendlyIndex #SevaShivir #SwachhBharatMission #KKGupta #VanMitraYojana #Environment #CurrentAffairs2026 #HindiGK #ExamPreparation


