24 February Rajasthan Current Affairs 2026| RPSC, RSSB


Rajasthan Current Affairs 2026 MCQ | Family Consent Bill | BRICS Meeting | Raj Suraksha


🟢 Q1. निम्न कथनों पर विचार कीजिए:

(A) राजस्थान पारिवारिक सहमति विधेयक 2026 विधानसभा में पेश किया गया।
(B) प्रेम विवाह करने और लिव-इन में रहने के लिए 21 वर्ष की उम्र तक माता-पिता की सहमति आवश्यक होगी।

सही विकल्प चुनिए:

(A) दोनों सत्य हैं
(B) केवल A सत्य है
(C) केवल B सत्य है
(D) दोनों असत्य हैं

✅ सही उत्तर: (B) केवल A सत्य है

📝 Explanation:

✔️ आहोर विधायक छगन सिंह राजपुरोहित ने निजी विधेयक के रूप में राजस्थान पारिवारिक सहमति (विवाह एवं सहजीवन विनियमन) विधेयक 2026 प्रस्तुत किया।
❌ विधेयक में 21 वर्ष नहीं बल्कि 25 वर्ष तक माता-पिता/अभिभावक की सहमति अनिवार्य करने का प्रावधान प्रस्तावित है।


🟢 Q2. निम्न कथनों पर विचार कीजिए:

(A) प्रदेश के किसी भी वित्त पोषित विश्वविद्यालय में अब कुलगुरु पदनाम के आगे ‘माननीय’ नहीं लिखा जाएगा।
(B) ‘माननीय’ शब्द का उपयोग केवल राष्ट्रपति और गवर्नर जैसे संवैधानिक पदों के लिए किया जाएगा।

सही विकल्प चुनिए:

(A) दोनों सत्य हैं
(B) केवल A सत्य है
(C) केवल B सत्य है
(D) दोनों असत्य हैं

✅ सही उत्तर: (A) दोनों सत्य हैं

📝 Explanation:

✔️ राजभवन द्वारा परिपत्र जारी कर स्पष्ट किया गया कि कुलगुरु संवैधानिक पद नहीं है।
✔️ राष्ट्रपति सचिवालय (2012 प्रोटोकॉल) के अनुसार ‘माननीय’ शब्द केवल राष्ट्रपति एवं राज्यपाल जैसे संवैधानिक पदों हेतु प्रयोग होगा।


🟢 Q3. BRICS वित्त मंत्रियों एवं केंद्रीय बैंक गवर्नर्स की पहली बैठक 6 मार्च को राजस्थान में कहाँ आयोजित होगी?

(A) जोधपुर
(B) जयपुर
(C) अजमेर
(D) उदयपुर

✅ सही उत्तर: (B) जयपुर

📝 Explanation:

✔️ 6 मार्च को जयपुर में BRICS वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक गवर्नर्स की बैठक प्रस्तावित है।
✔️ 5 मार्च को वेलकम इवेंट एवं 7 मार्च को एक्सकर्शन कार्यक्रम होगा।


🟢 Q4. निम्न कथनों पर विचार कीजिए:

(A) राजस्थान की प्राचीन लोक वाद्य परंपरा पर आधारित डाक्यूमेंट्री फिल्म ‘रावण हत्था’ के पोस्टर का विमोचन किया गया।
(B) इस डाक्यूमेंट्री फिल्म के निर्देशक अरविंद चौधरी हैं।

सही विकल्प चुनिए:

(A) दोनों सत्य हैं
(B) केवल A सत्य है
(C) केवल B सत्य है
(D) दोनों असत्य हैं

✅ सही उत्तर: (A) दोनों सत्य हैं

📝 Explanation:

✔️ जवाहर कला केंद्र में उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी की उपस्थिति में पोस्टर विमोचन हुआ।
✔️ फिल्म के निर्देशक अरविंद चौधरी हैं।
✔️ उद्देश्य: लोक कला एवं संस्कृति का संरक्षण एवं संवर्धन।


🟢 Q5. सड़क दुर्घटना, प्रसूति, हार्ट अटैक जैसी आपात स्थितियों में त्वरित उपचार हेतु कौन-सी योजना लागू होगी?

(A) राज सुरक्षा योजना
(B) राज आपात योजना
(C) राजसेफ योजना
(D) जीवन रक्षा योजना

✅ सही उत्तर: (A) राज सुरक्षा योजना

📝 Explanation:

✔️ RAJ-SURAKSHA (Rajasthan System for Urgent Response, Accident Stabilization and Hospital Access) योजना लागू की जाएगी।
✔️ 24×7 कमांड सेंटर स्थापित होगा।
✔️ CHC स्तर पर टेली-थ्रॉम्बोलाइसिस सुविधा उपलब्ध होगी।
✔️ गोल्डन ऑवर उपचार पर विशेष फोकस।


📌 Quick Revision One-Liners

• पारिवारिक सहमति विधेयक – 25 वर्ष तक सहमति प्रावधान
• कुलगुरु के आगे ‘माननीय’ शब्द प्रतिबंधित
• BRICS बैठक – 6 मार्च, जयपुर
• डाक्यूमेंट्री – ‘रावण हत्था’
• आपात चिकित्सा योजना – RAJ-SURAKSHA

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *