25 February Rajasthan Current Affairs 2026|| RPSC, RSSB


Rajasthan Current Affairs 2026 MCQ Practice Set


🟢 Q1. जयपुर एक्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर (JECC), सीतापुरा में प्रिंटपैक 2026 का आयोजन कब किया जा रहा है?

(A) 20 से 22 फरवरी 2026
(B) 22 से 24 फरवरी 2026
(C) 21 से 23 फरवरी 2026
(D) इनमें से कोई नही

✅ सही उत्तर: (C) 21 से 23 फरवरी 2026

📝 Explanation:

✔️ भारतीय मुद्रण पैकेजिंग एवं संबद्ध मशीनरी निर्माता संघ (IPAMA) द्वारा आयोजित।
✔️ स्थान: JECC, सीतापुरा, जयपुर।
✔️ 145 कंपनियों की भागीदारी।


🟢 Q2. निम्न कथनों पर विचार कीजिए:

(A) जयपुर के पुष्पेंद्र देवासी ने ‘मिस्टर टीन यूनिवर्स इंडिया 2026’ का खिताब जीता।
(B) वे 2024 में ‘मिस्टर ग्लैमर ऑफ तमिलनाडु’ का खिताब भी जीत चुके हैं।

(A) दोनों सत्य हैं
(B) केवल A सत्य है
(C) केवल B सत्य है
(D) दोनों असत्य हैं

✅ सही उत्तर: (C) केवल B सत्य है

📝 Explanation:

❌ पुष्पेंद्र देवासी जयपुर के नहीं, बल्कि जोधपुर जिले (बिलाड़ा क्षेत्र) के हैं।
✔️ 2024 में ‘मिस्टर ग्लैमर ऑफ तमिलनाडु’ का खिताब जीत चुके हैं।


🟢 Q3. निम्न कथनों पर विचार कीजिए:

(A) महाराणा प्रताप टूरिस्ट सर्किट विकास योजना हेतु ₹275.68 करोड़ की डीपीआर तैयार की गई है।
(B) सर्किट में चावंड, हल्दीघाटी, गोगुंदा, कुंभलगढ़, दिवेर और उदयपुर शामिल हैं।

(A) कथन A और B सत्य हैं
(B) केवल A सत्य है
(C) केवल B सत्य है
(D) दोनों असत्य हैं

✅ सही उत्तर: (A) कथन A और B सत्य हैं

📝 Explanation:

✔️ 275.68 करोड़ रुपये की DPR तैयार।
✔️ ऐतिहासिक स्थलों को टूरिस्ट सर्किट में शामिल किया गया है।


🟢 Q4. राजस्थान में ‘गांव ग्वाला योजना’ की शुरुआत किस जिले से हुई?

(A) कोटा
(B) जयपुर
(C) अजमेर
(D) उदयपुर

✅ सही उत्तर: (A) कोटा

📝 Explanation:

✔️ शुरुआत: कोटा जिले की रामगंजमंडी विधानसभा क्षेत्र से।
✔️ 70 गायों पर एक ग्वाला नियुक्त।
✔️ ₹10,000 प्रतिमाह मानदेय।


🟢 Q5. निम्न कथनों पर विचार कीजिए:

(A) खेतड़ी तहसील के त्यौंदा गांव में 11वीं-12वीं सदी के मंदिर अवशेष मिले।
(B) यह धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के विकसित होने का संकेत देता है।

(A) दोनों सत्य हैं
(B) केवल A सत्य है
(C) केवल B सत्य है
(D) दोनों असत्य हैं

✅ सही उत्तर: (A) दोनों सत्य हैं

📝 Explanation:

✔️ स्थान: झुंझुनू जिला, शेखावाटी क्षेत्र।
✔️ पुरातत्व विभाग की खुदाई में मध्यकालीन मंदिर अवशेष प्राप्त।


🟢 Q6. 26वीं राष्ट्रीय बधिर अंडर-16 ब्लिट्ज शतरंज चैम्पियनशिप में कविता जांगिड़ ने कौनसा पदक जीता?

(A) स्वर्ण पदक
(B) रजत पदक
(C) कांस्य पदक
(D) इनमें से कोई नही

✅ सही उत्तर: (A) स्वर्ण पदक

📝 Explanation:

✔️ आयोजन स्थल: नागपुर।
✔️ कविता जांगिड़ ने प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल जीता।


🟢 Q7. BRICS वित्त मंत्रियों एवं केंद्रीय बैंक गवर्नर्स की पहली बैठक 6 मार्च को राजस्थान में कहाँ आयोजित होगी?

(A) जोधपुर
(B) जयपुर
(C) अजमेर
(D) उदयपुर

✅ सही उत्तर: (B) जयपुर

📝 Explanation:

✔️ 6 मार्च 2026 को जयपुर में प्रस्तावित।
✔️ 5 मार्च – वेलकम इवेंट
✔️ 7 मार्च – एक्सकर्शन प्रोग्राम


📌 Quick Revision One-Liners

• प्रिंटपैक 2026 – 21–23 फरवरी, जयपुर
• मिस्टर टीन यूनिवर्स इंडिया – पुष्पेंद्र देवासी (जोधपुर)
• महाराणा प्रताप सर्किट – ₹275.68 करोड़ DPR
• गांव ग्वाला योजना – कोटा से शुरुआत
• खेतड़ी मंदिर अवशेष – 11वीं–12वीं सदी
• कविता जांगिड़ – गोल्ड मेडल
• BRICS बैठक – जयपुर


June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *