27 January Rajasthan Current Affairs 2026| RPSC, RSSB


🟢 MCQ–01

प्रश्न:
राजस्थान में 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर निर्वाचन संबंधी गतिविधियों में उत्कृष्ट योगदान के लिए कितने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया?

विकल्प:
(A) 66
(B) 79
(C) 52
(D) इनमें से कोई नहीं

सही उत्तर: (B) 79

📝 व्याख्या:
16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस (25 जनवरी 2026) पर राजस्थान में निर्वाचन संबंधी गतिविधियों में उत्कृष्ट योगदान हेतु कुल 79 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 पर आधारित डॉक्यूमेंट्री का विमोचन भी किया।

🔖 Hashtags: #RajasthanCurrentAffairs #NationalVotersDay #ElectionCommission


🟢 MCQ–02

प्रश्न: निम्न कथनों पर विचार कीजिए—

  1. उदयपुर मूल के पीयूष पांडे को महाराष्ट्र के कला क्षेत्र में योगदान के लिए मरणोपरांत पद्म भूषण पुरस्कार दिया गया।
  2. “मिले सुर मेरा तुम्हारा” गीत पीयूष पांडे द्वारा लिखा गया था।

विकल्प:
(A) कथन 1 और 2 सत्य हैं
(B) केवल कथन 1 सत्य है
(C) केवल कथन 2 सत्य है
(D) दोनों कथन असत्य हैं

सही उत्तर: (C) केवल कथन 2 सत्य है

📝 व्याख्या:
पीयूष पांडे जयपुर मूल के थे, उदयपुर के नहीं, इसलिए कथन 1 असत्य है। उन्हें महाराष्ट्र के कला क्षेत्र में योगदान के लिए मरणोपरांत पद्म भूषण देने की घोषणा की गई थी।
मिले सुर मेरा तुम्हारा” गीत उनके द्वारा ही लिखा गया था, इसलिए कथन 2 सत्य है।

🔖 Hashtags: #PadmaAwards #RajasthanPersonalities #CurrentAffairs


🟢 MCQ–03

प्रश्न:
हाल ही में दिल्ली के कर्तव्य पथ पर आयोजित गणतंत्र दिवस परेड में राजस्थान की झांकी की थीम क्या थी?

विकल्प:
(A) राजस्थान मरुस्थल का स्वर्ण स्पर्श
(B) राजस्थान मरुस्थल थी अनोखी झांकी
(C) राजस्थान री मरूगाथा
(D) इनमें से कोई नहीं

सही उत्तर: (A) राजस्थान मरुस्थल का स्वर्ण स्पर्श

📝 व्याख्या:
राजस्थान की झांकी में बीकानेर की उस्ता कला, रावणहत्था वादन, ऊंट की प्रतिमा एवं पारंपरिक लोकनृत्य को दर्शाया गया। झांकी की आधिकारिक थीम थी —
👉 “राजस्थान मरुस्थल का स्वर्ण स्पर्श”

🔖 Hashtags: #RepublicDayParade #RajasthanTableau #ArtAndCulture


🟢 MCQ–04 (Assertion–Reason)

प्रश्न:
अभिकथन (A): राजस्थान को-ऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन द्वारा कोटा में 71.22 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक पशु आहार संयंत्र लगाया जाएगा।
कारण (R): इसके लगने से 1 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादकों को लाभ होगा।

विकल्प:
(A) A और R दोनों सत्य हैं तथा R, A की सही व्याख्या करता है
(B) A और R दोनों सत्य हैं लेकिन R, A की सही व्याख्या नहीं करता
(C) A सत्य है लेकिन R असत्य है
(D) A असत्य है लेकिन R सत्य है

सही उत्तर: (A)

📝 व्याख्या:
कोटा में प्रस्तावित पशु आहार संयंत्र की क्षमता 150 मैट्रिक टन प्रतिदिन होगी तथा इसमें बायपास प्रोटीन फीड और मिनरल मिक्सचर प्लांट भी शामिल होंगे। इससे 1 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादकों को सीधा लाभ मिलेगा, इसलिए कारण, अभिकथन की सही व्याख्या करता है।

🔖 Hashtags: #RajasthanDairy #AnimalFeedPlant #EconomicDevelopment


🟢 MCQ–05

प्रश्न: निम्न कथनों पर विचार कीजिए—
(A) राजस्थान में वर्तमान में कुल 40 संरक्षण रिजर्व हैं, जिनमें खेजड़ली कलां नवीनतम संरक्षण रिजर्व है।
(B) सर्वाधिक संरक्षण रिजर्व वाला जिला बारां है, जहाँ कुल 7 संरक्षण रिजर्व हैं।

विकल्प:
(A) दोनों सत्य हैं
(B) केवल A सत्य है
(C) केवल B सत्य है
(D) दोनों असत्य हैं

सही उत्तर: (A) दोनों सत्य हैं

📝 व्याख्या:
राजस्थान में वर्तमान में कुल 40 कंजर्वेशन रिजर्व हैं।
खेजड़ली कलां (जोधपुर) 40वां एवं नवीनतम संरक्षण रिजर्व है।
साथ ही बारां जिला सर्वाधिक संरक्षण रिजर्व (7) वाला जिला है।

🔖 Hashtags: #WildlifeRajasthan #ConservationReserve #EnvironmentCurrentAffairs


August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *