28 January Rajasthan Current Affairs| RPSC|RAS|RSSB

📝 राजस्थान करंट अफेयर्स : MCQ Quiz (28 JAN)


Q1. राजस्थान के किस शहर में देश की पहली महारुद्र शक्तिपीठ की स्थापना होगी?

(A) जयपुर
(B) जोधपुर
(C) उदयपुर
(D) इनमें से कोई नहीं

सही उत्तर: (A) जयपुर

📝 Description:
भारतीय इतिहास में पहली बार देश की महारुद्र शक्तिपीठ की स्थापना जयपुर के आमेर क्षेत्र स्थित मेहंदी का बास में की जा रही है। यह शक्तिपीठ गलता पीठाधीश्वर स्वामी अवधेशाचार्य महाराज के सान्निध्य में स्थापित होगी, जहाँ अष्ट भैरव की प्रतिमाएं भी स्थापित की जाएंगी।

#MahadrudraShaktipeeth #Jaipur #RajasthanCurrentAffairs


Q2. निम्न कथनों पर विचार कीजिए—

  1. राजस्व मंत्री श्री हेमंत मीणा ने ‘अपना खाता’ मोबाइल एप लॉन्च किया।
  2. एप के जरिए नामांतरण, सीमाज्ञान, सहमति विभाजन, जमाबंदी व मानचित्र संबंधी जानकारी मिलेगी।

(A) कथन 1 और 2 सत्य हैं
(B) केवल कथन 1 सत्य है
(C) केवल कथन 2 सत्य है
(D) दोनों कथन असत्य हैं

सही उत्तर: (A) कथन 1 और 2 सत्य हैं

📝 Description:
राजस्व मंत्री हेमंत मीणा द्वारा लॉन्च किया गया अपना खाता मोबाइल एप नागरिकों को भूमि से जुड़ी विभिन्न सेवाएं मोबाइल पर उपलब्ध कराता है। इससे नामांतरण, सीमाज्ञान, जमाबंदी, नक़लें, मानचित्र, गिरदावरी एवं आवेदन की स्थिति देखी जा सकती है।

#ApnaKhataApp #LandRecords #RajasthanGovernment


Q3. राजस्थान में राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह-2026 में विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक किसे प्रदान किया गया?

(A) सत्येन्द्र सिंह
(B) विकास कुमार
(C) कमर उल जमान चौधरी
(D) इनमें से कोई नहीं

सही उत्तर: (A) सत्येन्द्र सिंह

📝 Description:
राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह-2026 का आयोजन सवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर में हुआ। इस अवसर पर आईजीपी श्री सत्येन्द्र सिंह को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक प्रदान किया गया।

#RepublicDay2026 #PoliceMedal #RajasthanGK


Q4. अभिकथन (A) और कारण (R) पर विचार कीजिए—

अभिकथन (A): ऑपरेशन सर्द हवा का आयोजन 22 से 27 जनवरी 2026 तक BSF द्वारा राजस्थान बॉर्डर पर किया गया।
कारण (R): ठंड व घने कोहरे की आड़ में होने वाली घुसपैठ व तस्करी रोकने हेतु।

(A) A और R दोनों सत्य हैं तथा R, A की सही व्याख्या करता है
(B) A और R दोनों सत्य हैं लेकिन R, A की सही व्याख्या नहीं करता
(C) A सत्य है लेकिन R असत्य है
(D) A असत्य है लेकिन R सत्य है

सही उत्तर: (A) A और R दोनों सत्य हैं तथा R, A की सही व्याख्या करता है

📝 Description:
ऑपरेशन सर्द हवा BSF द्वारा हर वर्ष जनवरी में भारत-पाक सीमा (विशेषकर राजस्थान) पर चलाया जाता है। इसका उद्देश्य सर्दी और कोहरे के दौरान होने वाली घुसपैठ, तस्करी और अवैध गतिविधियों को रोकना है।

#OperationSardHawa #BSF #BorderSecurity


Q5. निम्न कथनों पर विचार कीजिए—

(A) 16वीं राजस्थान विधानसभा का पंचम सत्र 28 जनवरी से प्रारम्भ हो रहा है।
(B) मुख्यमंत्री सोलहवीं राजस्थान विधानसभा के सत्र में अभिभाषण देंगे।

(A) दोनों सत्य हैं
(B) केवल A सत्य है
(C) केवल B सत्य है
(D) दोनों असत्य हैं

सही उत्तर: (B) केवल A सत्य है

📝 Description:
16वीं राजस्थान विधानसभा का पंचम सत्र 28 जनवरी से प्रारम्भ हुआ। संविधान के अनुच्छेद 176 के अनुसार विधानसभा के प्रथम सत्र में राज्यपाल अभिभाषण देते हैं, न कि मुख्यमंत्री।

#RajasthanVidhanSabha #IndianPolity #CurrentAffairs


June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *